Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेनेजुएला: राजनीतिक बंदियों की रिहाई के लिए 'हेलिकोइड' जेल के बाहर प्रदर्शन

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 11:21 PM (IST)

    वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हेलिकोइड जेल के बाहर दर्जनों परिवारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक बंदियों की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वेनेजुएला में हो रहे प्रदर्शन (फोटो-रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार को दर्जनों परिवारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कुख्यात हेलिकोइड जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शनकारियों ने अपने रिश्तेदारों और मित्रों की तत्काल रिहाई की मांग की, जिन्हें उनके राजनीतिक विचारों और सक्रियता के कारण हिरासत में लिया गया है।

    डेल्सी रोड्रिग्ज पर दबाव

    कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज की सरकार पर राजनीतिक बंदियों को छोड़ने का भारी दबाव है। हालांकि सरकार ने पिछले महीने बड़ी संख्या में कैदियों को रिहा करने की घोषणा की थी, लेकिन परिवारों और एनजीओ ने इसकी धीमी गति की आलोचना की है।

    सरकार ने इस कुख्यात जेल को बंद कर इसे सांस्कृतिक और खेल केंद्र में बदलने का वादा किया है। गौरतलब है कि इस केंद्र में बंदियों के साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के मामले व्यापक रूप से देखने-सुनने को मिलते हैं।

    विपक्षी नेता फ्रेडी सुपरलानो की पत्नी आरोरा सिल्वा ने सरकार के रवैये को भद्दा मजाक बताते हुए कहा कि किश्तों में की जा रही रिहाई परिवारों की पीड़ा को और बढ़ा रही है।

    प्रदर्शनकारियों ने प्रार्थना की और राष्ट्रगान गाते हुए 'स्वतंत्रता' के नारे लगाए। मानवाधिकार संगठनों का मानना है कि ये गिरफ्तारियां पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित हैं।

    (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- अमेरिका से ट्रेड डील के बाद रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने दोहराया पुराना स्टैंड