Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान के लाहौर में भर भराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:28 PM (IST)

    पाकिस्तान के लाहौर में हरबंसपुरा इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ढहने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोगों को बचाया गया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. लाहौर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 की मौत।

    2. भारी मानसूनी बारिश से कमजोर हुआ था इमारत का ढांचा।

    3. जन्मदिन समारोह के दौरान हुआ यह दर्दनाक हादसा।

    डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर शहर में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक ही परिवार के कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। बुधवार देर रात लाहौर के हरबंसपुरा इलाके में यह घटना हुई, जो कम आय वाले लोगों का घनी आबादी वाला इलाका है।

    इमारत संभवतः मानसून की भारी बारिश के कारण कमजोर हो गई थी और उस समय वहां जन्मदिन का एक कार्यक्रम चल रहा था।

    लाहौर के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद अली एजाज के अनुसार, हरबंसपुरा में बनी इस तीन मंजिला इमारत में तीन भाई अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ रहते थे। एजाज ने कहा, "परिवार की एक महिला सदस्य और उनके बच्चे भी जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आए थे तभी घर की इमारत ढह गई और करीब 20 लोग मलबे में दब गए।"

    'दो-तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका'

    उन्होंने बताया, "महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि छह लोगों को जिंदा निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।" उन्होंने आगे कहा, "माना जा रहा है कि अभी भी दो-तीन लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।"

    नहीं दिया गया मृतकों का ब्यौरा

    हालांकि, उन्होंने मृतकों का अलग-अलग ब्यौरा नहीं दिया। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि हाल ही में हुई भारी मानसून बारिश से इमारत का ढांचा कमजोर हो गया होगा, जिसके कारण वह ढह गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर हमले में 9 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 15 आतंकवादी भी ढेर