Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान की जनसंख्या पर नियंत्रण लगाएंगे आसिम मुनीर, शहबाज शरीफ ने फील्ड मार्शल को हाई-लेवल कमेटी में शामिल किया

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:47 PM (IST)

    पाकिस्तान सरकार ने जनसंख्या प्रबंधन पर एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की है, जिसमें आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को शामिल किया गया है। इससे सैन्य प्रम ...और पढ़ें

    पाकिस्तान की जनसंख्या पर अब नियंत्रण लगाएंगे आसिम मुनीर

    पाकिस्तान की जनसंख्या पर अब नियंत्रण लगाएंगे आसिम मुनीर

    HighLights

    1. पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है

    2. पाकिस्तान में हर साल करीब 67 लाख बच्चे पैदा होते हैं

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने जनसंख्या प्रबंधन पर एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की है, जिसमें आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को शामिल किया गया है। इससे सैन्य प्रमुख की भूमिका सार्वजनिक नीति-निर्माण के एक और क्षेत्र में बढ़ गई है। पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाले देशों में शामिल है।

    स्वास्थ्य मंत्री सैयद मुस्तफा कमाल ने सीनेट की स्थायी समिति (नेशनल हेल्थ सर्विसेज) और ह्यूमन राइट्स समिति की संयुक्त बैठक में यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जनसंख्या प्रबंधन पर कई उच्च-स्तरीय बैठकें कीं और इस मुद्दे पर समिति बनाई गई है। समिति में आसिम मुनीर के अलावा वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और योजना मंत्री अहसान इकबाल भी शामिल हैं।

    पाकिस्तान की चिंता

    पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है। 2023 के डिजिटल जनगणना के अनुसार इसकी आबादी करीब 24.15 करोड़ है और सालाना वृद्धि दर 2.55% है। अगर यही रफ्तार रही तो दशक के अंत तक पाकिस्तान दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है।

    स्वास्थ्य मंत्री कमाल ने बताया कि पाकिस्तान में हर साल करीब 67 लाख बच्चे पैदा होते हैं। परिवार नियोजन सेवाओं का विस्तार करने से सालाना जनसंख्या वृद्धि में लगभग 15 लाख की कमी लाई जा सकती है।

    उन्होंने राष्ट्रीय वित्त आयोग (एनएफसी) अवॉर्ड फॉर्मूले की भी आलोचना की, जिसमें संघीय संसाधनों का 82% हिस्सा जनसंख्या के आधार पर बांटा जाता है। इससे प्रांतों को अधिक जनसंख्या बढ़ाने का प्रोत्साहन मिलता है। मंत्री ने सुझाव दिया कि इस फॉर्मूले में जनसंख्या घटक को 50% तक कम किया जाए।

    खबरें और भी

    आसिम मुनीर की बढ़ती भूमिका

    फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की समिति में शामिली उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। नवंबर 2022 में आर्मी चीफ बने मुनीर को 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद फील्ड मार्शल का रैंक दिया गया। बाद में उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज का पद भी संभाला।