Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान: पंजाब में पुलिस की गोलीबारी के दौरान 9 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बच्ची की मौत

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 06:37 AM (IST)

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस की अंधाधुंध गोलीबारी में एक 9 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो ग ...और पढ़ें

    पाकिस्तान में पुलिस की गोलीबारी के दौरान 9 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बच्ची की मौत

    पाकिस्तान में पुलिस की गोलीबारी के दौरान 9 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बच्ची की मौत

    HighLights

    1. पंजाब में पुलिस की गोलीबारी में बच्ची हानिया की मौत।

    2. पिता और भाई गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने लुटेरा समझा।

    3. एक पुलिस अधिकारी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस द्वारा एक कार पर अंधाधुंध गोलियां चलाने से उसमें सवार पाकिस्तानी मूल की नौ वर्षीय एक आस्ट्रेलियाई बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को कार में लुटेरे होने का संदेह था। यह घटना लाहौर से करीब 300 किलोमीटर दूर चकवाल जिले में 10 जून को हुई।

    पुलिस के अनुसार, अदील अहमद, उनकी पत्नी डा. सिदरा खान, बेटी हानिया और बेटा आफान का यह आस्ट्रेलियाई-पाकिस्तानी परिवार पिछले सप्ताह सऊदी अरब में हज यात्रा करने के बाद पाकिस्तान लौटा था।

    पुलिस ने एक बयान में बताया कि पिछले बुधवार की रात जब अहमद अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे, तब मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया।

    कार में सवार परिवार को ही लुटेरा समझ चलाई अंधाधुंध गोलियां

    अहमद ने तुरंत पुलिस के आपातकालीन नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी थी। बयान के अनुसार इसके बाद पाकिस्तान पुलिस के एक विशेष बल अपराध नियंत्रण विभाग (सीसीडी) के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार में सवार परिवार को ही लुटेरा समझ लिया और उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

    इस गोलीबारी में शामिल सीसीडी के एक अधिकारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवार को लूटने का प्रयास करने वाले मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद फैयाज भागने की कोशिश के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।