Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलूचों ने पाकिस्तान के खिलाफ खोला मोर्चा, अत्याचारों के खिलाफ 'EndBalochGenocide' अभियान का किया एलान

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 07:20 PM (IST)

    बलूचिस्तान में बलूच यकजेहती कमेटी ने पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ अभियान छेड़ने का एलान कर दिया है। दरअसलबलूच लोगों के खिलाफ लगातार हो रहे अत्याचारों को लेकर मानवाधिकार ग्रुप बलूच यकजेहती कमेटी मंगलवार से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक सोशल मीडिया अभियान चलाएगी। इस अभियान के जरिए बलूचों को जबरन गायब करना और एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग (न्यायेतर हत्या) के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

    Hero Image
    बलूचों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा। (फोटो, एएनआई)

    एएनआई, बलूचिस्तान। बलूचिस्तान में बलूच यकजेहती कमेटी ने पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ अभियान छेड़ने का एलान कर दिया है। दरअसल,बलूच लोगों के खिलाफ लगातार हो रहे अत्याचारों को लेकर मानवाधिकार ग्रुप बलूच यकजेहती कमेटी मंगलवार से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक सोशल मीडिया अभियान चलाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अभियान के जरिए बलूचों को जबरन गायब करना और एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग (न्यायेतर हत्या) के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। यह अभियान मंगलवार शाम छह बजे से रात 12 बजे तक EndBalochGenocide हैशटैग के साथ चलाया जाएगा।

    एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग पर तत्काल ध्यान देने की मांग

    बलूचिस्तान की एक राजनीतिक कार्यकर्ता महरंग बलूच ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, "बलूचिस्तान में जबरन गायब किए गए लोगों की एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर तत्काल ध्यान देने की मांग है। इन राज्य प्रयोजित अत्याचारों की निंदा करने और बलूच राष्ट्र के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए बलूच यकजेहती कमेटी के एक्स अभियान में शामिल हों।"

    कथित फर्जी मुठभेड़ों की निंदा

    इससे पहले बलूच यकजेहती कमेटी ने सोमवार को सिविल अस्पताल क्वेटा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया। कमेटी ने इसमें लापता लोगों की कथित फर्जी मुठभेड़ों की निंदा की। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। परिजनों ने अपनों के लिए न्याय की गुहार लगाई।

    पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान पर क्रूर नीतियों पर कायम

    कार्यकर्ता महरंग बलूच मीडिया को संबोधित करते हुए एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लॉन्ग मार्च के दौरान उठाई गई शांतिपूर्ण मांगों के बावजूद, पाकिस्तानी अधिकारियों ने लापता लोगों के परिवारों की चिंताओं को दूर करने से इनकार कर दिया। महरांग ने अपनी निराशा जताते हुए कहा कि पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान के प्रति अपनी क्रूर और दमनकारी नीतियों पर कायम है।

    महरंग ने पाकिस्तान सेना की कहानियों को चुनौती दी

    वहीं, महरंग ने बलूचिस्तान में एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग के दौरान पाकिस्तान की सेना और एजेंसियों की प्रचारित की जा रही कहानियों को खुली चुनौती दी। दरअसल, पाकिस्तान सरकार और एजेंसियां अक्सर बलूच लोगों के ऊपर आतंकवाद का आरोप लगाती हैं। महरंग ने कहा कि सरकार के पास इन आरोपों के सिद्ध करने के लिए सबूतों की कमी है।

    ये भी पढ़ें: Turkiye: इस्तांबुल कोर्ट हाउस में गोलीबारी, सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को मार गिराया; पांच लोग घायल