बलूचिस्तान में BLA का सबसे बड़ा हमला: 30 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना; दर्जनों पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा
बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 30 से अधिक समन्वित हमलों का दावा किया है। संगठन के प्रवक्ता के अनुसार, क्वेटा, मस्तुंग सहित कई इलाकों में ...और पढ़ें

बीएलए ने दावा किया है कि उसने प्रांत के विभिन्न हिस्सों में 30 से अधिक समन्वित हमले किए हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में हिंसा एक बार फिर तेज हो गई है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने प्रांत के विभिन्न हिस्सों में 30 से अधिक समन्वित हमले किए हैं, जिनमें पाकिस्तानी सेना के दर्जनों जवान मारे गए और कई घायल हुए।
बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच के अनुसार ये हमले क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, पंजगुर, केच और खारन समेत कई इलाकों में किए गए। इन हमलों में सैन्य ठिकानों, कैंपों और कथित डेथ स्क्वाड के ठिकानों को निशाना बनाया गया।
बीएलए ने दावा किया कि इन हमलों में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे दर्जनों सैनिकों की मौत और भारी सैन्य नुकसान हुआ। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।