पाकिस्तान में बैंक के बाहर लूटपाट के दौरान हिंदू डॉक्टर की हत्या, परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
पाकिस्तान के कराची में लूटपाट के दौरान 28 वर्षीय हिंदू डॉक्टर आकाश चंद की गोली लगने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कराची में 28 वर्षीय हिंदू डॉक्टर आकाश चंद की हत्या।
बैंक के बाहर लूटपाट के दौरान गोली लगने से मौत।
लुटेरे 25 लाख रुपये लेकर फरार, परिवार का विरोध।
पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सोमवार को लूटपाट के दौरान 28 वर्षीय हिंदू डॉक्टर की हत्या कर दी गई। यह घटना कराची के पाश क्लिफ्टन इलाके में घटी।
एसएसपी मेहरोज अली ने बताया कि एक निजी बैंक के बाहर लुटेरों और बैंक सुरक्षा गार्ड के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें आकाश चंद की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि चंद अपने पिता और चचेरे भाई के साथ एक अन्य बैंक से 50 लाख रुपये निकाल कर लाए थे। 25 लाख रुपये दूसरे बैंक में जमा कराने के लिए ला रहे थे।
जैसे ही उनकी कार बैंक के बाहर रुकी, एक और कार उनके पीछे आकर रुकी और उनसे पैसे लूटने की कोशिश की। इस बीच बैंक के सामने खड़े सुरक्षा गार्ड ने गोली चला दी।
लुटेरों ने भी गोली चलाई। इस दौरान चंद की मौत हो गई। लुटेरे 25 लाख रुपये का एक पैकेट लेकर फरार हो गए। चंद पिछले दो वर्षों से कराची के जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट अस्पताल में काम कर रहे थे।
उनके चाचा खेम चंद ने कहा कि लुटेरों के पकड़े जाने तक परिवार अंतिम संस्कार नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें- खूंखार पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़ा युवक कटिहार से गिरफ्तार, IB-ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में सब छूटा, बंटवारे के बाद आए भारत और ढाबे से बनाई पहचान; दरियागंज वाली दुकान को महल बनाकर कमाया नाम