नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए जेल में बंद इमरान खान, समिति ने क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और फिलहाल जेल में बंद इमरान खान (Imran Khan) को नोबेल पीस प्राइज (nobel peace prize) के लिए नॉमिनेट किया गया। यह दूसरा मौका है जब इमरान खान को नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले 2019 में दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें नॉमिनेट किया गया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और फिलहाल जेल में बंद इमरान खान (Imran Khan) को नोबेल पीस प्राइज (nobel peace prize) के लिए नॉमिनेट किया गया। इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनकी कोशिशों के लिए नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया है। पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस और नॉर्वेजियन राजनीतिक पार्टी सेंट्र की ओर से ये जानकारी दी गई है।
पार्टी सेंट्रम की ओर से एक्स पर जानकारी देते हुए कहा गया,"हमें पार्टी सेंट्रम की ओर से इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नॉमिनेशन के राइट वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन कर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकार और लोकतंत्र के साथ उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है।"
दूसरी बार नॉमिनेट हुए इमरान खान
बता दें कि यह दूसरा मौका है जब इमरान खान को नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले 2019 में दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें नॉमिनेट किया गया था।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक इमरान खान, अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उन्हें सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित 14 साल की सजा मिली थी। बता दें कि अप्रैल 2022 में अविश्वास मत के बाद उन्हें सत्ता से हटा दिया गया था।
हर साल नोबेल समिति को सैकड़ों नॉमिनेशन प्राप्त होते हैं, जिसके बाद वे आठ महीने की लंबी प्रक्रिया के जरिए से विजेता का चयन करते हैं।
यह भी पढ़ें: जब Deepika Padukone के मुंह पर को-स्टार ने फेंका पानी, एक्ट्रेस ने दिया था ऐसा रिएक्शन, नहीं होगा यकीन!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।