पाकिस्तान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न, लाहौर से आईं खूबसूरत तस्वीरें
दुनिया भर में मनाए जा रहे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, पाकिस्तान के लाहौर में एक सार्वजनिक योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में महिलाओं ...और पढ़ें

पाकिस्तान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न।
HighLights
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में मनाया गया।
लाहौर, पाकिस्तान में सार्वजनिक योग सत्र आयोजित हुआ।
महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
डिजिटल डेस्क, लाहौर। दुनिया भर में आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी योग दिवस की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

पाकिस्तान के लाहौर में लोगों ने एक पब्लिक योग सेशन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जश्न में हिस्सा लिया। इस योग अभ्यास के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

महिलाओं के अलावा बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।

बूढ़े - बच्चे, जवान और महिलाओं ने एक साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न मनाया।
यह भी पढ़ें- योग से निरोगी जीवन का संदेश, सिद्धार्थनगर में गूंजा स्वास्थ्य का संकल्प