Trending

    सऊदी पर हमला तो क्या कूदेगा पाकिस्तान? मुनीर ने रियाद में सऊदी अरब के रक्षा मंत्री से की सुरक्षा वार्ता

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 02:00 AM (IST)

    ईरान द्वारा सऊदी अरब पर हमले किए जा रहे हैं, जिससे पिछले साल इस्लामाबाद और रियाद के बीच हस्ताक्षरित पारस्परिक रक्षा समझौता खतरे में पड़ गया है। समझौते ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुनीर ने रियाद में सऊदी अरब के रक्षा मंत्री से की सुरक्षा वार्ता (फोटो- एक्स)

    पीटीआई, इस्लामाबाद। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख (सीडीएफ) फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर ने सऊदी अरब की यात्रा की और रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान से मुलाकात कर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

    ईरान द्वारा सऊदी अरब पर हमले किए जा रहे हैं, जिससे पिछले साल इस्लामाबाद और रियाद के बीच हस्ताक्षरित पारस्परिक रक्षा समझौता खतरे में पड़ गया है। समझौते के तहत दोनों देश किसी तीसरे देश द्वारा हमले की स्थिति में एक-दूसरे की रक्षा करने के लिए बाध्य हैं।

    26 फरवरी को अफगान तालिबान द्वारा पाकिस्तान पर हमले के बाद रक्षा समझौते की पहली परीक्षा हो रही है।

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे दोनों देशों के बीच ''खुला युद्ध'' बताया, जबकि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने कथित तौर पर सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं।

    सवाल उठ रहे थे कि अगर ईरान के साथ औपचारिक युद्ध शुरू हो जाता है, तो क्या पाकिस्तान सऊदी अरब के बचाव में खड़ा होगा।