PoK की ब्रॉड पीक पर एवलांच आने से मशहूर पर्वतारोही निर्मल 'निम्स' पुरजा की मौत
मशहूर पर्वतारोही निर्मल 'निम्स' पुरजा की पाकिस्तान-चीन सीमा पर स्थित ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में मौत हो गई है। उनके एडवेंचर ग्रुप 'एलीट एक्सपेड' ने इंस् ...और पढ़ें

मशहूर पर्वतारोही निर्मल निम्स पुरजा।
HighLights
मशहूर पर्वतारोही निर्मल 'निम्स' पुरजा की हिमस्खलन में मौत।
पाकिस्तान-चीन सीमा पर स्थित ब्रॉड पीक पर हुआ हादसा।
उनके साथ दो अन्य पर्वतारोही भी त्रासदी में मारे गए।
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। मशहूर पर्वतारोही निर्मल निम्स पुरजा की पाकिस्तान और चीन की सीमा पर स्थित दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर आए एवलांच (हिमस्खलन) में मौत हो गई है। उनके एडवेंचर ग्रुप 'एलीट एक्सपेड' ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
शुक्रवार को ब्रॉड पीक के वेस्ट रिज रूट पर करीब 21,600 से 21,850 फीट की ऊंचाई पर एक भयानक हिमस्खलन आया था। इस हादसे के बाद से निर्मल पुर्जा और उनके साथ 5 अन्य पर्वतारोही लापता चल रहे थे। ऐसे में आज शनिवार को आई रिपोर्ट्स में यह पुष्टि हो गई कि निर्मल पुरजा और उनके कुछ साथी इस भयानक हादसे में जीवित नहीं बच सके।
दस में छह पर्वतारोहियों नेपाल के
बता दें कि 43 वर्षीय पुरजा और नौ अन्य लोग गुरुवार से लापता थे, जब वे पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित 8,051 मीटर ऊंचे ब्राड पीक पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इन सभी पर्वतारोहियों में से छह नेपाली थे और बाकी पाकिस्तान, ओमान, अमेरिका और चीन के थे।
साथियों को भी खोया
एलीट एक्सपेड ने अपने संदेश में बताया कि इस त्रासदी में निर्मल के अलावा उनके भरोसेमंद साथी और गाइड पुर बहादुर गुरुंग और निमा शेर्पा का भी निधन हो गया है। कंपनी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और लोगों से उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।
खबरें और भी
कौन थे निर्मल पुर्जा?
गौरतलब है कि निर्मल पुरजा ब्रिटेन की स्पेशल बोट सर्विस (SBS) और गोरखा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक रह चुके थे। उन्होंने साल 2019 में दुनिया की सभी 14 सबसे ऊंची (8,000 मीटर से अधिक) चोटियों पर मात्र 6 महीने और 6 दिन में चढ़ाई करके इतिहास रच दिया था। वह उस 10 सदस्यीय नेपाली टीम का हिस्सा थे, जिसने पहली बार सर्दियों के मौसम में K2 चोटी को फतह किया था।
उनके जीवन और 'प्रोजेक्ट पॉसिबल' पर बनी नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री '14 पीक्स: नथिंग इज इंपॉसिबल' ने उन्हें दुनियाभर में घर-घर में एक जाना-माना चेहरा बना दिया था। निर्मल पुर्जा ने अपनी मेहनत, नेतृत्व और उपलब्धियों से दुनिया भर के लाखों युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़ी से बड़ी बाधाओं को पार करने की प्रेरणा दी थी। उनका जाना पर्वतारोहण जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।