Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रॉड पीक पर मिला मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव, PoK में एवलांच की चपेट में आने से गई जान

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:48 PM (IST)

    मशहूर पर्वतारोही निर्मल 'निम्स' पुरजा का शव PoK के ब्रॉड पीक पर 5,700 मीटर की ऊंचाई से बरामद किया गया है। ...और पढ़ें

    ब्रॉड पीक पर मिला निर्मल पुरजा का शव

    ब्रॉड पीक पर मिला निर्मल पुरजा का शव

    HighLights

    1. निर्मल पुरजा का शव PoK के ब्रॉड पीक से बरामद।

    2. एवलांच में पुरजा सहित 10 पर्वतारोहियों की हुई मौत।

    3. प्रिंस विलियम और पर्वतारोहण समुदाय ने दुख व्यक्त किया।

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। मशहूर अंतरराष्ट्रीय पर्वातारोही निर्मल 'निम्स'पुरजा का शव रविवार को PoK के ब्रॉड पीक पर लगभग 5,700 मीटर ऊंचाई से रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। एल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने पुरजा का शव बरामद कर लिया है। गुरुवार को ब्रॉड पीक पर चढ़ाई कर रहे पुरजा और उनके साथी एक एवलांच की चपेट में आ गए थे।

    इस हादसे में पुरजा समेत 10 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। 4 पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि पहले ही हो गई थी, शनिवार को निर्मल पुरजा की भी मौत की पुष्टि हुई। अब तक पांच पर्वतारोहियों के शव मिल चुके हैं और बाकी की तलाश जारी है।

    5700 मीटर ऊंचाई पर मिला शव

    क्लब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ग्राउंड रेस्क्यू टीम ब्रॉड पीक पर लगभग 5,700 मीटर की ऊंचाई पर निम्स दाई (पुरजा) तक पहुंच गई है, एक पहाड़ जिसे वह बहुत प्यार करते थे, और एक ऐसा पहाड़ जिसने अब उन्हें हमसे छीन लिया है।

    क्लब के जनरल सेक्रेटरी अयाज शिगरी ने कहा कि एक ग्राउंड रेस्क्यू टीम चार बॉडी को पहाड़ से नीचे ले जा रही है, जिसमें पुरजा, दो अन्य नेपाली नागरिक और एक चीनी नागरिक शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीम ने काफी ऊंचाई पर एक और बॉडी होने की भी पुष्टि की है। उन्होंने आगे कहा कि बहुत खतरनाक इलाके और मौजूदा हालात की वजह से, इस स्टेज पर रिकवरी की कोशिश की उम्मीद कम है।

    खबरें और भी

    शनिवार को पुरजा की एक्सपीडिशन कंपनी ने कन्फर्म किया था कि टीम का कोई भी मेंबर जिंदा नहीं बचा है। वहीं रीजनल अधिकारियों ने कहा कि तीन पर्वतारोहियों में एक ओमानी महिला, एक नेपाली आदमी और एक अमेरिकन महिला के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं और शुक्रवार को उन्हें स्कार्दू शहर ले जाया गया।

    इस हादसे से माउंटेनियरिंग कम्युनिटी, खासकर नेपाल में, सदमे में है और ब्रिटेन के प्रिंस विलियम समेत कई नेताओं ने क्लाइंबर्स के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

    प्रिंस विलियम ने जताया दुख

    ब्रिटेन के प्रिंस विलियम समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं और पर्वतारोहियों ने इस दुखद हादसे पर संवेदना जताई है। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, निम्स ने दुनिया के सबसे महान माउंटेनियर में से एक बनने से पहले ब्रिटिश आर्म्ड फोर्सेज़ में बहुत अच्छा काम किया था, जिससे नेपाली क्लाइंबर्स का नाम दुनिया में आया। उन्होंने कहा कि वह जान जाने की खबर से सच में दुखी हैं।

    अधूरा रह गया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    निर्मल पुरजा एक और नया इतिहास रचने के बेहद करीब थे। हादसे से ठीक पहले सोमवार को उन्होंने X पर लिखा था कि वह बिना ऑक्सीजन के सभी 14 सुपर पीक्स पर दो बार चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बनने वाले हैं। उन्होंने लिखा था, ब्रॉड पीक, मैं बस सुरक्षित ऊपर और नीचे जाने का रास्ता मांगता हूं।

    गुरुवार को टीम से संपर्क टूटने के बाद बचाव दल कई दिनों से हवा और ज़मीन से इस मुश्किल और ऊंचाई वाले पहाड़ पर खोज कर रहे थे। बचाव में शामिल एक माउंटेनियर मिंगमा जी शेरपा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरे प्यारे भाइयों... हम आपको परिवारों से मिलने के लिए घर वापस ले जाएंगे।

    टीम में से किसी के भी जिंदा न बचने की पुष्टि के बाद शोक के मैसेज आने लगे। नेपाल के माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट फुर गेलजे शेरपा ने कहा, यह हमारी माउंटेनियरिंग कम्युनिटी और देश के लिए एक ऐसा नुकसान है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। वह नेपाल को दुनिया में पहचान दिलाने और हमारे माउंटेनियरिंग सेक्टर को डेवलप करने के लिए उत्सुक थे।

    रॉयल मरीन्स छोड़ बने थे पर्वतारोही

    निर्मल पुरजा, जिन्हें आम तौर पर निम्स दाई के नाम से जाना जाता है, नेपाल में जन्मे ब्रिटिश आर्मी के पुराने सैनिक थे। उन्होंने रॉयल मरीन्स के स्पेशन बोट स्क्वाड्रन में शामिल होने से पहले ब्रिटेन की गोरखा ब्रिगेड के साथ काम किया था। फुल-टाइम माउंटेनियर और टूर गाइड बनने के बाद उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े।

    2019 में रिकॉर्ड 189 दिनों में 8 हजार मीटर से ज्यादा ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने के बाद वे दुनिया के सबसे मशहूर माउंटेनियर में से एक बन गए। इस कामयाबी को नेटफ्लिक्स ने 14 पीक्स: नथिंग इज इम्पॉसिबल में दिखाया था।