Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में बड़ा हादसा: कोयला खदान ढहने से 34 से ज्यादा मजदूरों की मौत; बचाव अभियान जारी

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:43 PM (IST)

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में गुरुवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया, जिसमें 34 से ज्यादा खनिकों की मौत हो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट मीथेन गैस के जमाव के कारण हुआ

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में गुरुवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 34 खनिकों की मौत हो गई और 10 अन्य खनिक अभी भी फंसे हुए हैं।

    बलूचिस्तान के खान और खनिज विकास मंत्री शोएब नोशेरवानी ने रॉयटर को बताया कि धमाके के समय कॉम्प्लेक्स के ढहे हुए हिस्से में 36 लोग मौजूद थे।

    सरकारी खान निरीक्षक गनी बलोच के अनुसार विस्फोट मीथेन गैस के जमाव के कारण हुआ। विस्फोट के कुछ घंटों बाद सात शव निकाले गए और बाद में 25 और शव मिले। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

    अधिकारियों का कहना है कि मीथेन गैस विस्फोट के बाद ऑक्सीजन का स्तर लगभग शून्य हो जाता है, इसलिए जीवित मिलने की संभावना बहुत कम है।

    प्रांत में खानों के मुख्य निरीक्षक मुहम्मद आतिफ ने बताया कि 4,000 फीट (1,219 मीटर) की गहराई पर बचाव कार्य चल रहा था। उन्होंने कहा कि हमें कुछ खनिकों के जीवित मिलने की उम्मीद है, लेकिन संभावना कम है।

    इस इलाके में सरकार के एक वरिष्ठ माइनिंग अधिकारी अब्दुल गनी बलोच ने कहा कि मीथेन गैस के एक ज़बरदस्त धमाके में एक-दूसरे के पास मौजूद दो खदानें क्षतिग्रस्त हो गईं।