'दुस्साहस का जवाब दर्दनाक होगा’, 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल बाद मुनीर ने भारत के खिलाफ उगला जहर
पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल बाद भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी दुस्साहस के 'खतरनाक और दर्दन ...और पढ़ें

पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने बिना किसी उकसावे के भारत को धमकी दी है। रावलपिंडी के जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भविष्य में कोई भी 'दुस्साहस' भारत के लिए 'खतरनाक, दूरगामी और दर्दनाक' परिणाम लेकर आएगा। मुनीर ने दावा किया कि पिछले साल मई के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की रणनीति भारत से बेहतर साबित हुई।
मुनीर ने उगला जहर
पाकिस्तानी डॉन अखबार के हवाले से उन्होंने कहा, 'हमारे दुश्मनों को यह जान लेना चाहिए कि अगर भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ कोई दुस्साहस किया गया तो युद्ध सीमित नहीं रहेगा।'
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन कर उसकी इच्छाशक्ति की परीक्षा लेने की असफल कोशिश की, जिसका इस्लामाबाद ने 'पूरी राष्ट्रीय एकता और सैन्य शक्ति' से मुकाबला किया।
नाजायज युद्ध थोपने का आरोप
चीफ ने इस संघर्ष को दो परमाणु शक्तियों के बीच साधारण युद्ध न बताते हुए इसे 'दो विचारधाराओं के बीच निर्णायक लड़ाई' करार दिया। उन्होंने कुरान की आयत का हवाला देते हुए कहा कि मई 2025 की घटना अचानक नहीं थी, बल्कि भारत की लंबे समय की रणनीति का हिस्सा थी। मुनीर ने 2001, 2008, 2016 और 2019 की घटनाओं को 'फॉल्स फ्लैग' ऑपरेशन बताते हुए भारत पर पाकिस्तान पर नाजायज युद्ध थोपने का आरोप लगाया।
मुनीर की भारत को धमकी
मुनीर ने दोहराया कि भविष्य में कोई भी गलत कदम उठाने पर युद्ध के प्रभाव सीमित नहीं रहेंगे। यह पहली बार नहीं है जब मुनीर ने भारत को धमकी दी हो। दिसंबर 2025 में भी उसने भारत के बुनियादी ढांचे, खासकर सिंधु नदी के बांधों को निशाना बनाने की बात कही थी।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को एक साल पूरे
भारत ने 7 मई 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था, जिसमें पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए। 10 मई को दोनों देशों के बीच सहमति के बाद टकराव समाप्त हुआ था। मुनीर का ताजा बयान दोनों देशों के बीच तनाव को फिर बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।