Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं बाज आ रहा मुनीर, कश्मीर को फिर बताया पाकिस्तान के 'गले की नस'; भारत ने दिया करारा जवाब

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 12 Aug 2025 02:04 AM (IST)

    पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत विरोधी बयानबाजी करते हुए कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है। उन्होंने फ्लोरिडा में पाकिस्तानी प्रवासियों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान किसी भी भारतीय आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देगा। मुनीर ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से निवेश आएगा और पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सफलता पाई है।

    Hero Image
    आसिम मुनीर ने कश्मीर को फिर बताया पाकिस्तान के 'गले का नश'।(फाइल फोटो)

    पीटीआई, न्यूयार्क। पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत विरोधी बयानबाजी दोहराते हुए कहा है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है। यह एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय एजेंडा है। जैसा कि कायदे-आजम ने कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान के गले की नस है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्लोरिडा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने डींग हांकते हुए कहा कि भारत के साथ हालिया संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने दृढ़ता और ताकत से जवाब दिया। इस्लामाबाद ने यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी भारतीय आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पहलगाम हमले से कुछ सप्ताह पहले भी मुनीर ने कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को नहीं भूलेगा।

    भारत ने दिया करारा जवाब

    उन्होंने जोर देकर कहा था कि यह हमारे गले की नस है। हालांकि, उनकी टिप्पणियों को भारत ने खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कोई विदेशी चीज गले की नस कैसे हो सकती है? यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसका पाकिस्तान से केवल इतना संबंध है कि वह अवैध रूप से कब्जाए गए क्षेत्रों को खाली करे।

    पाकिस्तानी समुदाय को दिए अपने भाषण में मुनीर ने कहा कि डेढ़ महीने के अंतराल के बाद उनकी यह दूसरी अमेरिका यात्रा पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों में एक नया आयाम जोड़ेगी। इन यात्राओं का उद्देश्य संबंधों को रचनात्मक, स्थायी और सकारात्मक दिशा में ले जाना है।

    इस्लामाबाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेहद आभारी है, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के साथ-साथ दुनिया भर में कई अन्य लड़ाइयों को भी रोका है। मुनीर ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है और पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मोर्चे पर महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को दर्द दे रहा 'ऑपरेशन सिंदूर' का घाव, भारतीय राजनयिकों को अखबार देना बंद; भारत ने बताया वियना संधि का उल्लंघन