Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PoK में पाकिस्तान सेना का अत्याचार, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग; दो की मौत

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 05:27 PM (IST)

    पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट में पाक सेना ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें दो की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    PoK में पाक सेना ने की फायरिंग (फोटो-रॉयटर्स)

    PoK में पाक सेना ने की फायरिंग (फोटो-रॉयटर्स)

    HighLights

    1. रावलकोट में पाक सेना ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की।

    2. गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल हुए।

    3. प्रदर्शनकारी 10 जून से अपनी मांगों को लेकर धरने पर हैं।

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाक सेना अत्याचार कर रही है। शुक्रवार को रावलकोट में पाकिस्तान आर्मी ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

    पाकिस्तानी सेना रावलकोट में फूड सप्लाई काफिले का रास्ता खुलवाने पहुंची। वहीं प्रदर्शनकारी काफी समय से पाकिस्तान सरकार के सामने उनकी मांगें पूरी न करने के चलते धरने पर बैठे हैं। रास्ता खुलवाने के लिए पाक सेना ने इन्हीं लोगों पर गोलियां चला दीं।

    पाक सेना का अत्याचार

    PoK में पाक सेना के गोलियां चलाने के बाद लोग और भी ज्यादा विरोध कर रहे हैं। इस घटना में PoK में प्रदर्शन और भी तेज हो गए। बता दें कि लोग 10 जून से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे हैं।

    जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने पाकिस्तान सरकार के सामने 38 मांगें रखी हैं और चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो सरकार को भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना होगा।

    प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान में बसे कश्मीरी रिफ्यूजियों के लिए रिजर्व 12 विधानसभा सीटों को खत्म करने की मांग रखी है। JAAC का मानना है कि इससे इस्लामाबाद की PoK की राजनीति पर पकड़ हो जाएगी।

    इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर पूरी तरह से फिर से बातचीत करने, बढ़ती महंगाई को कम करने और लोगों तक उनकी जरूरत का सामान पहुंचाने की मांग रखी है।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में 170 रुपये किलो बिक रहा आटा, सरकार को ठेंगा दिखा रहे व्यापारी, क्यों मचा है बवाल?

    खबरें और भी