Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान ने अपने ही क्षेत्र में की बमबारी, बलू​​चिस्तान में 105 लोगों की मौत

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 10:45 PM (IST)

    पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में 'ऑपरेशन शाबान' के तहत एक सप्ताह में 105 से अधिक अलगाववादियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई बलूच लिबरेशन आर्मी द्वारा क्वेट ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में 'ऑपरेशन शाबान' के तहत कार्रवाई की।

    2. एक सप्ताह में 105 से अधिक अलगाववादी मारे गए।

    3. क्वेटा पुलिस चौकी पर हमले के बाद यह कार्रवाई हुई।

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तानी ने अपने ही अशांत प्रांत बलूचिस्तान में जमीनी और हवाई दोनों ही स्तरों पर कार्रवाई कर एक सप्ताह में 105 से अधिक अलगाववादी मार डाले। सात जुलाई को शुरू किए गए 'आपरेशन शाबान' के बाद से 71 अलगाववादी मारे गए हैं।

    पाकिस्तान सेना, फ्रंटियर कोर (एफसी) और बलूचिस्तान पुलिस ने संयुक्त रूप से इस आपरेशन को अंजाम दिया। यह कार्रवाई इस सप्ताह की शुरुआत में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) लड़ाकों द्वारा किए गए उन हमलों के बाद की गई है, जिसमें क्वेटा जिले में एक पुलिस चौकी पर हमला कर 27 अधिकारियों व जवानों की हत्या कर दी गई थी।

    बलूचिस्तान में दो दशकों से अशांति

    लगभग दो दशकों से अशांति का सामना कर रहे बलूचिस्तान में हाल के महीनों में जातीय बलूच विद्रोहियों और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए हिंसा में वृद्धि देखी गई है।

    सात दिनों में 109 अलगाववादियों की मौत

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच जुलाई से 109 अलगाववादियों को मारा गया है। रविवार को रक्षा अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में और सात आतंकवादियों को मारा गया। आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने सुरक्षा बलों की प्रशंसा की और कहा कि पाकिस्तान में आतंकी तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है।

    खबरें और भी