Trending

    पाकिस्तान का दावा, अफगानिस्तान सीमा पर सैन्य अभियान में 583 तालिबान ढेर

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 05:00 AM (IST)

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा पर 'गजब लिल-हक' सैन्य अभियान में 583 तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है। यह अभियान 26 फरवरी को अफगान तालिबान ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पाकिस्तान ने किया 583 अफगान तालिबान लड़ाके मारने का दावा। (रॉयटर्स)


    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा पर पिछले महीने शुरू किए गए सैन्य अभियान में 583 तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है। अफगान तालिबान द्वारा सीमा पर 53 ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को ऑपरेशन गजब लिल-हक शुरू किया था।

    सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि तालिबान के 583 लड़ाके मारे गए और 795 घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने तालिबान की 242 चौकियों को नष्ट कर दिया, जबकि 38 अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया।

    बाद में उन्हें भी नष्ट कर दिया गया।तरार ने कहा कि तालिबान के 213 बख्तरबंद वाहन और तोपें नष्ट कर दी गई हैं और पूरे अफगानिस्तान में 64 ठिकानों पर प्रभावी तरीके से हवाई हमले किए गए हैं। इस बीच, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र बलों ने चमन सीमा क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के तीन लड़ाकों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)