Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में विदेशी महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में आरोपितों की रिमांड चार दिन बढ़ी

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 06:27 AM (IST)

    पाकिस्तान की एक अदालत ने लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में चार संदिग्धों की रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण-दुष्कर्म का मामला।

    2. चार संदिग्ध आरोपितों की रिमांड चार दिन बढ़ाई गई।

    3. उप प्रधानमंत्री इशाक डार का पोता भी आरोपितों में शामिल।

    पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान की एक अदालत ने दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार चार संदिग्ध आरोपितों की रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी। आरोपितों में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार का एक रिश्तेदार भी शामिल है।

    दो महिलाओं में से एक नीदरलैंड की और दूसरी वेनेजुएला की रहने वाली थी। आरोप है कि 29 जून को लाहौर में कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में शामिल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    जब पुलिस ने इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार की मुख्य आरोपित के रूप में पहचान की तो यह मामला हाई-प्रोफाइल बन गया।

    सोमवार को रजा डार समेत चार संदिग्धों को न्यायिक मजिस्ट्रेट अजहर महमूद के सामने पेश किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है।