पाकिस्तान में 170 रुपये किलो बिक रहा आटा, सरकार को ठेंगा दिखा रहे व्यापारी, क्यों मचा है बवाल?
पाकिस्तान में आटे की कीमतों को नियंत्रित करने को लेकर सरकार और उद्योग के बीच टकराव बढ़ गया है, जिससे कराची में आटे की आपूर्ति का संकट गहरा रहा है। ...और पढ़ें
-1783703838818_m.webp)
पाकिस्तान में आटे पर बवाल
HighLights
कराची में आटे की कीमतों पर सरकार-उद्योग में टकराव।
सरकारी दरों को मिल मालिकों ने मानने से किया इनकार।
गेहूं की लागत बढ़ने से बाजार में आटा महंगा।
डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान में आटे का भाव नियंत्रित करने को लेकर टकराव सामने आया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा तय आटे की कीमतों और बाजार में चल रहे भावों के बीच बढ़ता अंतर कराची में आटे की सप्लाई के संकट की आशंका को बढ़ा रहा है।
कराची प्रशासन ने खुदरा कीमतों में बदलाव की घोषणा की है, जिसके तहत सामान्य आटे की कीमत 125 पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) प्रति किलो, महीन आटे की कीमत 135 पीकेआर प्रति किलो और चक्की के आटे की कीमत 145 पीकेआर प्रति किलो तय की गई है।
कराची में आटे की कीमत ज्यादा
नोटिफिकेशन में सामान्य आटे की थोक कीमत 122 पीकेआर प्रति किलो और महीन आटे की कीमत 132 पीकेआर प्रति किलो तय की गई है, जबकि चक्की के आटे की कीमत 145 पीकेआर प्रति किलो ही रखी गई है।
हालांकि, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने इन सरकारी दरों को मानने से इनकार कर दिया है। उनका तर्क है कि ये दरें गेहूं की लागत में हुई भारी बढ़ोतरी को नहीं दर्शाती हैं।
सरकार के नोटिफिकेशन के बावजूद, कराची में आटा अब भी काफी ऊंची कीमतों पर बिक रहा है। खबरों के अनुसार, सामान्य आटा 145 से 150 पीकेआर प्रति किलो के बीच बिक रहा है, जबकि बारीक आटा 160 से 170 पीकेआर प्रति किलोग्राम के बीच मिल रहा है।
खबरें और भी
(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में हिंदू और ईसाई लड़कियों पर अत्याचार, यूएन के बाद अब यूरोपीय संसद ने भी खोली पोल