Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: जमीन पर धूल फांकते नजर आए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता के दौरान लड़खड़ाकर गिरे

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 11:28 AM (IST)

    पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार इस्लामाबाद में विदेशी मेहमानों का स्वागत करते समय गिर गए। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वी ...और पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार इस्लामाबाद में विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के दौरान गिर गए। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इसको लेकर पिछले एक महीने से जारी सैन्य संघर्ष को शांत करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्त्र के विदेश मंत्री रविवार को पाकिस्तान पहुंचे।

    स्वागत के दौरान गिरे पाकिस्तानी मंत्री

    मिडिल ईस्ट में जारी संकट पर चर्चा करने इस्लामाबाद पहुंचे विदेश मंत्रियों का इशाक डार स्वागत कर रहे थे। इस दौरान इशाक डार मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलाती का स्वागत कर रहे थे। तभी अचानक इशाक डार का संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ाकर गिर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि इशाक डार लड़खड़ाते हुए गिर पड़े हैं।

    नहीं लगी चोट, पूरी तरह सुरक्षित

    पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के अनुसार, इस घटना में इशाक डार को चोट नहीं लगी है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद इशाक डार ने चार-पक्षीय बैठक की, जिसमें मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।

    मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने पर हुई चर्चा

    बैठक में मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को कम करने के पर चर्चा हुई। इशाक डार ने इस्लामाबाद में संभावित अमेरिका-ईरान वार्ता की संभावनाओं के बारे में भी अतिथि गणमान्य व्यक्तियों को जानकारी दी। इशाक डार ने कहा कि आगंतुक विदेश मंत्रियों ने इस पहल के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

    पाकिस्तान द्वारा आयोजित इस चार-पक्षीय बैठक में मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी, तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान और उनके सऊदी समकक्ष प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद शामिल थे। बैठक में हुई चर्चाओं के बाद पाकिस्तानी मंत्री ने यह भी कहा कि विदेश मंत्रियों ने स्थिति को नियंत्रित करने और सैन्य तनाव बढ़ने के जोखिम को कम करने के लिए एकता की पुष्टि की।

    यह भी पढ़ें- Middle East War: धमाकों से दहल रहा ईरान, युद्ध खत्म करने की कोशिश तेज; पाकिस्तान में बैठकों का दौर