लाश को दफनाने के 16 दिन बाद जिंदा लौटा अब्दुल, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुआ 'चमत्कार'
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मार्बल खदान दुर्घटना में मृत मानकर दफनाया गया अब्दुल वहाब 16 दिन बाद जिंदा लौ ...और पढ़ें
-1776600508380_m.webp)
16 दिन बाद जिंदा लौटा अब्दुल (AI जनरेटेड फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की लाश को दफना दिया गया था, वो 16 दिन बाद जिंदा लौट आया है।
अब्दुल वहाब का घर जो उनके मरने की खबर के बाद शोक में डूबा था, उनके जिंदा लौटने की खबर से वो गम, खुशी में तब्दील हो गया है।
16 दिन बाद जिंदा लौटा अब्दुल
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के जिला मर्दान में 31 मार्च को मार्बन की खान में काम करने वाले मजदूर पहाड़ के खिसकने से मलबे में दब गए थे।
मार्बल की इस खान में उस वक्त 12 मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे के बाद मलबे से 9 लोगों की लाश बाहर निकाली गईं, वहीं दो लोग जख्मी हालत में मिले और एक शख्स को ढूंढा नहीं जा सका।
बीबीसी के मुताबिक, अब्दुल वहाब के घर वालों के एक सदस्य फजल मन्नान ने बताया कि वे लोग एक लाश को अब्दुल समझकर दफना चुके थे। परिवार के सदस्य ने बताया, 'शव क्षत-विक्षत था, इसलिए कुछ समझ में नहीं आ रहा था।'
परिवार के सदस्य ने बताया कि 16 अप्रैल को अब्दुल वहाब के भाई नासिर का फोन आया और उसने फोन पर रोते हुए कहा कि अब्दुल जिंदा हैं।
कैसे मिला अब्दुल?
मार्बल की खान में एक बचे हुए मजदूर को ढूंढने का काम जारी था। नजीबुल्लाह जो उसी खदान में काम करता है, उसने बताया, 'हम खान के सामने से मलबा हटा रहे थे और उम्मीद थी कि शाम तक हम खान की सुरंग तक पहुंच जाएंगे, लेकिन दोपहर से पहले ही जब हम खुदाई कर रहे थे, तो अंदर से आवाज आई कि मैं जिदा हूं, मुझे निकालो।'
नजीबुल्लाह ने बताया, 'ये आवाज सुनते ही हम लोगों ने धीरे-धीरे हाथ से मलबा हटाया और तब पता चला कि अब्दुल जिंदा है।'
यह भी पढ़ें- 'आसिम मुनीर ट्रंप प्रशासन के लिए खतरा...', अमेरिकी रिपोर्ट में दावा; Trump को दी गई नसीहत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।