Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए संवैधानिक गारंटी की मांग, जागरूकता अभियान शुरू

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:48 PM (IST)

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक हिंदू अधिकार संगठन ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक गारंटी लागू करने हेतु जागरूकता अभियान की घोषणा की ह ...और पढ़ें

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए संवैधानिक गारंटी की मांग(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए संवैधानिक गारंटी की मांग(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. खैबर पख्तूनख्वा में हिंदू संगठन ने जागरूकता अभियान की घोषणा की।

    2. अल्पसंख्यकों की सुरक्षा हेतु संवैधानिक गारंटी लागू करने की मांग।

    3. कानूनी सुरक्षा, पंजीकरण, समान अवसर सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक हिंदू अधिकार संगठन ने प्रांतीय सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक गारंटी के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक जागरूकता अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

    प्रमुख अल्पसंख्यक अधिकार कार्यकर्ता और आल बाल्मिक हिंदू कम्युनिटी खैबर पख्तूनख्वा (एबीएचसीकेपी) का अध्यक्ष हारून सराब दयाल ने कहा कि समुदाय कानूनी सुरक्षा और समान अवसरों से संबंधित चुनौतियों का सामना कर रहा है और सरकार से अल्पसंख्यक सुरक्षा तंत्र सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    55 वर्षीय दयाल पाकिस्तान हिंदू मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य हैं, जो संघीय धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। हिंदू समुदाय पाकिस्तान में कई अन्य कमजोर अल्पसंख्यक समुदायों की तरह कानूनी सुरक्षा, नागरिक पंजीकरण, शिक्षा और समान अवसरों की चुनौतियों का सामना कर रहा है।

    समुदाय ने खैबर पख्तूनख्वा सरकार से संवैधानिक गारंटी के पूर्ण कार्यान्वयन की भी मांग की, जो मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों की रक्षा से संबंधित है। उन्होंने अल्पसंख्यक व मानवाधिकारों से संबंधित खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार से पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 9, 10, 20, 25, 27 व 36 का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का कहा है।