क्या पाकिस्तान में लगने वाला है लॉकडाउन? शहबाज के मंत्री ने बताई पूरी बात
पाकिस्तान में ऊर्जा और ईंधन की बचत के उद्देश्य से एक नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव में सप्ताह में दो दिन 'स्मार्ट लॉकडाउन' लागू करने की ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में ऊर्जा और ईंधन बचाने के उद्देश्य से सप्ताह में दो दिन का 'स्मार्ट लॉकडाउन' लागू करने का प्रस्ताव सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है।
पाकिस्तानी स्थानीय मीडिया आज टीवी के अनुसार, संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने बताया कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में लॉकडाउन को लेकर एक नोटिफिकेशन सर्कुलेट हो रहा है, जो कि फर्जी है।
पाकिस्तान में लगेगा स्मार्ट लॉकडाउन?
अताउल्लाह तारड़ ने आगे बताया कि ये नोटिफिकेशन फर्जी है। संघीय सूचना मंत्री के मुताबिक, इस नोटिफिकेशन में बताया गया था कि बिजली और ईंधन बचाने के लिए हफ्ते में दो दिन का स्मार्ट लॉकडाउन लागू करने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिन्हें आजाद कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान की सरकारों को भी भेजा गया है।
अताउल्लाह तारड़ ने साफ-साफ बताया कि ये सभी बातें फर्जी हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रांतों की सहमति के बाद ही पाकिस्तान में लॉकडाउन से संबंधित कोई भी औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
आज टीवी के मुताबिक, पाकिस्तान में हालात को काबू में करने के लिए 4 अप्रैल से स्मार्ट लॉकडाउन लागू करने की सिफारिश की गई है।
पाकिस्तान में पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें
पाकिस्तान में लॉकडाउन नहीं लगा है, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के की वजह से पाक में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अफगानिस्तान के साथ चल रही जंग का असर भी पाकिस्तान में दिख रहा है।
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 321 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह से पाकिस्तान में फ्यूल पंप के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।
यह भी पढ़ें- युद्ध विराम की कोशिशें तेज, आज पाकिस्तान पहुंचेंगे सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में हाहाकार, रावलपिंडी में 500% महंगा हुआ इलाज; कितनी महंगी हुई दवाई?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।