Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में खाई में गिरी वैन, 11 लोगों की मौत और कई घायल

    Updated: Mon, 11 May 2026 03:29 PM (IST)

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मालम जब्बा के रास्ते में एक वैन खाई में गिर गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    यह फोटो एआई की मदद से बनाई गई है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल, मालम जब्बा के रास्ते में एक दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, एक वैन के खाई में गिर जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

    मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

    रेस्क्यू टीम के अनुसार, इस घटना में मारे गए लोगों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जिसमें दूल्हे की मां भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि, गाड़ी अचानक बेकाबू हो गया और एक गहरी खाई में जा गिरा। जब तक मेडिकल टीमें और सरकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब तक इलाके के स्थानीय लोगों ने खुद ही बचाव अभियान शुरू कर दिया था।

    बचाव अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सैदू शरीफ अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, पहाड़ी इलाका होने के कारण, यहां बचाव अभियान चलाना आमतौर पर मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा स्थानीय अधिकारियों ने दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान बेनकाब, अमेरिका ने खोली आसिम मुनीर के सीजफायर के दावे की पोल

    खबरें और भी