Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पहले कश्मीरियों को बंदूकें दीं, अब आतंकवादी कहते हैं', PoK नेता ने पाकिस्तान आर्मी पर लगाया आतंकवाद फैलाने का आरोप

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:48 PM (IST)

    ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी के नेता सरदार अमान खान ने पाकिस्तानी सेना पर कश्मीरियों को हथियार देने और आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    PoK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन

    PoK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन

    HighLights

    1. PoK में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का 24वां दिन जारी।

    2. सरदार अमान खान ने पाक सेना पर लगाए गंभीर आरोप।

    3. सेना पर कश्मीरियों को हथियार देने का आरोप लगाया।

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का 24वां दिन है। रावलकोट के ईदगाह मैदान में 80,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पाकिस्तान सरकार का विरोध कर रहे हैं।

    रावलकोट में हो रहे इस प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सेना की पोल खुलती नजर आ रही है। पाक सेना पर उसके ही घर में आतंकवाद फैलाने के आरोप लग रहे हैं।

    PoK में भारी विरोध प्रदर्शन

    ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता सरदार अमान खान ने पाकिस्तान के सरकारी संरक्षण वाले आतंकी ढांचे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    सरदार अमान खान ने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना ने ही कश्मीरियों को हथियार दिए थे। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान की सेना ने ही कश्मीरियों को बंदूकें दी थीं और आज उनमें हमें आतंकवादी कहने की हिम्मत है।

    सभा को संबोधित करते हुए खान ने पिछले साल फरवरी में जैश-ए-मोहम्मद के एक कार्यक्रम का भी जिक्र किया, जिसमें हथियारबंद लोग AK-47 और तलवारों जैसे खतरनाक हथियारों के साथ शहर में मार्च कर रहे थे।

    खान ने कहा कि रावलकोट के डिप्टी कमिश्नर ने रैली की इजाजत दी और सुरक्षा भी मुहैया कराई। उन्होंने कहा, 'रावलकोट के डिप्टी कमिश्नर, आप यहां बंदूक और तलवारों के साथ रैलियां आयोजित करते थे। क्या आपको याद है? और आप हमें आतंकवादी कहेंगे। ये सभी लोग (प्रदर्शनकारी) इस जमीन के वारिस हैं।'

    भारत के साथ मिलने की दी चेतावनी

    खान ने पाकिस्तानी सरकार को चेतावनी दी कि अगर आंदोलन की 38 मांगें नहीं मानी गईं और लागू नहीं की गईं, तो मामला यहीं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह आंदोलन PoK को पूरी तरह खाली कर दे।

    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने दावा किया कि इस इलाके को अब पाकिस्तान के नियंत्रण में नहीं माना जाना चाहिए और भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने की चेतावनी दी।

    यह भी पढ़ें- 'नहीं तो डेंजर लिस्ट में डाल देंगे...', तक्षशिला की ऐतिहासिक जगहों से छेड़छाड़ करने पर UN ने पाक को चेताया