पाकिस्तानी यूट्यूबर्स के लिए बढ़ी मुसीबत, कंटेंट क्रिएटरों की कमाई पर टैक्स लगा रही सरकार
पाकिस्तान यूट्यूबर्स के वीडियो व्यूज की संख्या के आधार पर कर लगाने की तैयारी में है, जिससे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ...और पढ़ें
-1780247224863_m.webp)
पाकिस्तानी सरकार के फैसले से मचा बवाल (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
पाकिस्तान यूट्यूबर्स के वीडियो व्यूज पर लगाएगा कर।
विदेशी पाकिस्तानी क्रिएटर्स पर 66% तक टैक्स का प्रस्ताव।
यूट्यूब कमाई व्यूज नहीं, विज्ञापनों और सीपीएम पर आधारित।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान यूट्यूबर्स पर उनके वीडियो पर आने वाले व्यूज की संख्या के आधार पर कर लगाने जा रहा है। इस कदम ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। विवाद का केंद्र बिंदु कुछ विदेशी पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स पर 66 प्रतिशत तक के कर का होना है।
मालदीव इनसाइट की रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि यूट्यूब का राजस्व मॉडल प्रति व्यू एक निश्चित दर पर काम नहीं करता है।
क्रिएटर्स आमतौर पर अपने कंटेंट के साथ दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के माध्यम से कमाई करते हैं और भुगतान की गणना कास्ट पर मिले (सीपीएम) जैसे मापदंडों के आधार पर की जाती है, जो प्रति 1,000 व्यूज पर होने वाली कमाई को दर्शाता है।
रिपोर्ट में कहा गया है, 'व्यवहार में, सीपीएम दरें बहुत भिन्न होती हैं। कई क्रिएटर्स के लिए, कमाई प्रति 1,000 व्यूज पर एक डॉलर जितनी कम हो सकती है, जबकि प्रीमियम कंटेंट की दरें प्रति 1,000 व्यूज पर 30 डॉलर से अधिक हो सकती हैं।'
(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- भारत में आतंकी साजिशों के लिए ISI का नया पैंतरा, मुंबई अंडरवर्ल्ड का सहारा ले रही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।