पाकिस्तान में पुलिस भी सुरक्षित नहीं, अज्ञात हमलावरों दो पुलिसकर्मियों को सरेआम गोलियों से भूना
पाकिस्तान में शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक पुलिस वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी समेत दो पुलिसकर्मी मारे गए। यह घटना खैबर पख ...और पढ़ें

पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों की फायरिंग में एएसआइ सहित दो पुलिसकर्मी मारे गए
HighLights
हमले में एक सहायक सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी मारे गए
पुलिस की जवाबी गोलीबारी के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए
पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान में शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक पुलिस वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी समेत दो पुलिसकर्मी मारे गए। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में घटी। किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
आतंकवाद विरोधी विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, जिले की दराबन तहसील में शाह आलम मोड़ के पास अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस वैन पर गोलीबारी की।
हमले में एक सहायक सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस की जवाबी गोलीबारी के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।
खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंडी ने हमले की निंदा की और घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।