Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस के कुरील द्वीप समूह में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में भी हिली धरती; लोगों में दहशत

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 08:16 AM (IST)

    रूस के कुरील द्वीप समूह में शुक्रवार देर रात 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप 32 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले बुधवार को कामचाटका में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। अफगानिस्तान में भी 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रशासन अलर्ट पर है और जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    Hero Image
    रूस के कुरील द्वीप समूह में भूकंप।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के कुरील द्वीप समूह में एक बार फिर शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार देर रात कुरील द्वीप समूह के पूर्व में 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि भूकंप शुक्रवार को भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार 23:50 बजे 32 किलोमीटर की गहराई पर आया था। अभी तक इस भूकंप के कारण किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इसके बाद प्रशासन अलर्ट है।

    बुधवार को आया था बेहद शक्तिशाली भूकंप

    जानकारी दें कि इससे पहले बुधवार को रूस के कामचाटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था। बताया जा रहा है कि ये अब तक का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप था। हालांकि, गनीमत इस बात की रही कि इस आपदा में कोई हताहत नहीं हुआ। क्रेमलिन ने कहा कि रूस में कोई हताहत नहीं हुआ।

    इसके अलावा सीएनएन की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, तट पर आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद से 16 घंटे से अधिक समय में रूस के निकट 4.4 या उससे अधिक तीव्रता के लगभग 125 झटके महसूस किए गए हैं।

    अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके

    अफगानिस्तान में भी तड़के सुबह भूकंप के तेज झटक महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, आज तड़के सुबह अफगानिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार 02:33 बजे 87 किलोमीटर की गहराई पर आया।

    यह भी पढें: Russia Earthquake: 1952 के बाद अबतक का शक्तिशाली भूकंप, जानिए Rings of Fire को क्यों कहा जाता है 'असली विलेन'

    यह भी पढ़ें: जापान, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया... रूस में भूकंप के बाद इन 44 देशों पर मंडराया सुनामी का खतरा