Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस में फिर लगे भूकंप के तेज झटके, इस बार नहीं मिला सुनामी का अलर्ट

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Sun, 03 Aug 2025 12:32 PM (IST)

    Russia Earthquake रूस के कुरिल द्वीप पर आज 6.7 तीव्रता का भूकंप आया जिससे धरती कांप उठी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने पहले इसकी तीव्रता 7 मैग्नीट्यूड आंकी थी। राहत की बात यह है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का खतरा नहीं है। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सिस्टम ने भी इसकी पुष्टि की है। रूस में भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

    Hero Image
    रूस के कुरिल आईलैंड पर आया भूकंप। फोटो- सोशल मीडिया

    रायटर्स, मॉस्को। रूस में एक के बाद एक भूकंप के तेज झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज फिर रूस के कुरिल द्वीप पर भूंकप से धरती कांप उठी। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मैग्नीट्यूड रही है। मगर, गनीमत है कि इस बार भूकंप के बाद सुनामी आने का खतरा नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने पहले भूकंप की तीव्रता 7 मैग्नीट्यूड आंकी थी। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया था।

    सुनामी का अलर्ट नहीं

    पैसिफिक सुनामी वार्निंग सिस्टम ने भी भूकंप की पुष्टि की है। हालांकि, इससे सुनामी आने का खतरा नहीं है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, रूस में भूकंप से कोई भी जानमाल की हानि की खबर सामने नहीं आई है।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।