Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस ने अब बनाया परमाणु ऊर्जा चालित सुपर तारपीडो, समुद्र के भीतर 10 हजार किमी की दूरी तक हमला करने में सक्षम

    Updated: Wed, 29 Oct 2025 11:30 PM (IST)

    परमाणु शक्ति चालित मिसाइल बनाने के चंद रोज बाद रूस ने इसी शक्ति से चलने वाला तारपीडो बनाने का एलान किया है। बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, परमाणु शक्ति से चलने वाले पोसीडान सुपर तारपीडो का परीक्षण सफल रहा है। यह तारपीडो पानी के भीतर 10 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर दुश्मन देशों के युद्धपोतों और पनडुब्बियों के लिए काल बनेगा। 

    Hero Image

    रूस ने अब बनाया परमाणु ऊर्जा चालित सुपर तारपीडो (फोटो- रॉयटर)

    रॉयटर, स्को परमाणु शक्ति चालित मिसाइल बनाने के चंद रोज बाद रूस ने इसी शक्ति से चलने वाला तारपीडो बनाने का एलान किया है। बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, परमाणु शक्ति से चलने वाले पोसीडान सुपर तारपीडो का परीक्षण सफल रहा है। यह तारपीडो पानी के भीतर 10 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर दुश्मन देशों के युद्धपोतों और पनडुब्बियों के लिए काल बनेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     दुश्मन के युद्धपोत और पनडुब्बी पर काल बनकर टूटेगा पोसीडान

    जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि इस तारपीडो से समुद्र में विकिरण फैलने का खतरा है जिससे वहां का पर्यावरण प्रभावित होगा। पोसीडान सुपर तारपीडो के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार इसका नामकरण समुद्र के ग्रीक देवता के नाम पर किया गया है।

    चूंकि यह तारपीडो परमाणु ऊर्जा से चलेगा इसलिए इसकी गति और दूरी तय करने की क्षमता परंपरागत तारपीडो और ड्रोन से ज्यादा होगी। घायल सैनिकों से मिलने और उनके साथ चाय-नाश्ता करने अस्पताल में पहुंचे पुतिन ने वहीं पर इस सुपर तारपीडो का परीक्षण सफल होने की जानकारी दी।

    समुद्र के भीतर 10 हजार किमी की दूरी तक हमला करने में सक्षम

    बताया कि मंगलवार को इस तारपीडो का परीक्षण हुआ जो पूरी तरह से सफल रहा। इसे एक पनडुब्बी से छोड़ा गया था और इसने निर्धारित समय और दूरी पर टारगेट को हिट किया। परीक्षण के निष्कर्षों के अनुसार यह तारपीडो पानी के भीतर 10 हजार किलोमीटर तक का रास्ता तय कर सकता है। इस दौरान उसकी गति 185 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी।

    पुतिन ने कहा, इस तारपीडो को ट्रैक कर पाना असंभव होगा। रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि चंद रोज के भीतर बुरेवेस्तनिक और पोसीडान का परीक्षण कर रूस ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों को संदेश दे दिया है कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर वह किसी तरह के दबाव में आने वाला नहीं है। कुछ हफ्ते पहले रूस को पेपर टाइगर बताने वाले ट्रंप के तंज पर आकाश और समुद्री श्रेष्ठता प्रदर्शित कर पुतिन ने जवाब दे दिया है।

    विश्व में सर्वाधिक परमाणु हथियार रूस के पास

    विश्व में सर्वाधिक परमाणु हथियार वाले रूस ने यूक्रेन युद्ध के दौरान ही कई परमाणु बम लेकर हमला करने वाली इंटरकांटिनेंटल मिसाइल भी बनाई है। इसके अतिरिक्त रूस के पास विश्व में सबसे ज्यादा रेंज वाली हाइपरसोनिक मिसाइलें भी हैं जिनसे वह जब-तब यूक्रेन में हमले भी करता रहता है।

    2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले पुतिन ने यूक्रेन के पक्ष में खड़े पश्चिमी देशों को आगाह किया था कि वे यह न भूलें कि रूस के पास दुनिया में सबसे ज्यादा और सबसे घातक हथियार हैं, युद्ध में रूस को नुकसान पहुंचाने का मंसूबा रखने वालों को गंभीर दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

    बुरेवेस्तनिक के परीक्षण पर ट्रंप ने कसा था तंज

    रूस ने 21 अक्टूबर को परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बुरेवेस्तनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था जो कि विश्व में कहीं पर भी परमाणु हमला करने में सक्षम है।

    चूंकि यह मिसाइल बहुत कम ऊंचाई पर चलती है और रास्ते भी बदलती रहती है, इसलिए उसे टैंक कर पाना लगभग असंभव होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मिसाइल परीक्षण पर तंज कसते हुए कहा था कि रूस को मिसाइल परीक्षण न करके यूक्रेन में युद्ध रोकना चाहिए।