Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कच्चे तेल खरीदने पर भारत को मिलेगी 5 प्रतिशत की छूट', ट्रंप टैरिफ विवाद के बीच रूस ने किया एलान

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 05:27 PM (IST)

    रूस से तेल खरीदने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों के बावजूद रूस भारत को 5 प्रतिशत छूट पर कच्चा तेल बेचता रहेगा। भारत में रूस के उप-व्यापार प्रतिनिधि एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि अमेरिकी धमकियों के बीच भारत लगातार रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखेगा। ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी जिसका भारत ने विरोध किया था।

    Hero Image
    रूस ने कहा है कि वो भारत को 5 प्रतिशत डिस्काउंट पर कच्चे तेल बेचता रहेगा।

     डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ जहां रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार भारत को धमकियां दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर रूस ने कहा है कि वो भारत को 5 प्रतिशत डिस्काउंट पर कच्चे तेल बेचता रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में रूस के उप-व्यापार प्रतिनिधि, एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि, "भारत को रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 5 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि अमेरिकी धमकियों और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत लगातार रूस से कच्चे तेल को खरीदता रहेगा।

    रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप ने भारत पर लगाया टैरिफ

    हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25+25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। भारत ने अमेरिका के इस फैसला का विरोध किया था।

    दरअसल, अमेरिका का कहना है कि रूस से तेल खरीदकर भारत युद्ध(रूस-यूक्रेन युद्ध) में उसकी मदद कर रहा है। वहीं, भारत का साफ कहना है कि रूस की राजनीति में भारत ने कभी दखल नहीं दिया।

    यह भी पढ़ें- रूस के ऑफर से उड़ जाएंगे ट्रंप के होश, बेअसर होगा 50% टैरिफ का शिगूफा, मोदी-पुतिन में बातचीत के बाद आया ये बयान