Video: तेजी से जल रहा था तेल का डिपो, आग की लपटों के सामने वीडियो बना रही थी रशियन गर्ल और फिर....
सोशल मीडिया पर रूसी लड़कियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे जलते तेल डिपो के सामने रैप करती दिख रही हैं। यह डिपो यूक्रेन के हमले में तबाह हुआ था। वीडियो के वायरल होने के बाद रूस में उनकी आलोचना हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रूसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दाशा और कारिना ने जलते डिपो के सामने वीडियो बनाया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दो रूसी लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दोनों एक जलते हुए तेल डिपो के सामने रैप करती नजर आ रही है। दरअसल, यह डिपो यूक्रेन द्वारा रूस पर किए गए हमले के दौरान तबाह हुआ था।
वीडियो वायरल होने के बाद इन दोनों लड़कियों की रूस में भारी आलोचन हुई और फिर दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। मामला रूस के सोची में तेल डिपो का है। यहां यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया था, जिसके बाद इस डिपो में आग लग गई थी।
कौन हैं दोनों इन्फ्लुएंसर्स?
रूसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दाशा व्लादिमीरोवना लॉस्कुटोवा और कारिना एवगेन्वेना ओशुकोर्वा ने जलते हुए तेल डिपो के सामने वीडिया बनाया और दोनों लड़कियों ने रैप किया। वीडियो में दोनों लड़कियां काफी ज्यादा रिलेक्स नजर आ रही हैं, जबकि पीछे से काले धुएं का गुबार उठ रहा है।
Two women, identified as 21-year-old Darya and 19-year-old Karina, alongside an unidentified male, have been arrested after filming a social media video earlier today in front of a burning oil depot in Adler, Southwestern Russia, which was targeted last night in a large-scale… pic.twitter.com/R8xr0xyqdu
— OSINTdefender (@sentdefender) August 3, 2025
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और रूस के अधिकारियों ने इसे बेहद असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बताया। क्रेमलिन से जुड़ी इंटरनेट निगरानी संस्था 'सेफ इंटरनेट लीग' की प्रमुख येकातेरिना मिजुलिना ने कहा, "सोची में ड्रोन हमले के बीच युवा इस तरह का कंटेंट बना रहे हैं। क्या अब लोगों में खुद को भी बचाने की भावना नहीं रही?"
कोर्ट में किया गया पेश
इसके बाद पुलिस और नेशनल गार्ड ने इन इन्फ्लुएंसर्स को तलाशने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने कहा, "इंटरनेट मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो मिला जिसमें दो लड़कियां आग के सामने शूटिंग कर रही थीं।"
पुलिस ने दोनों लड़कियों को सोची से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी गलती मानी और फिर मांफी मांगी। कोर्ट में पेश होने पर दोनों ने कहा, "हम इस तरह का वीडिया बनाने के लिए माफी मांगते हैं और हमारा मकसद किसी को अपमान करने का नहीं था। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।