Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विमान में भगवद गीता पढ़ते नजर आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, दोस्त को पीएम मोदी ने दिया था खास तोहफा

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 11:26 PM (IST)

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विमान में भगवद गीता पढ़ते देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्त पुतिन को यह विशेष उपहार दिया था। इस घटन ...और पढ़ें

    Hero Image

    श्रीमद् भगवद गीता पढ़ते नजर आए पुतिन। (फोटो- एक्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल में ही अपनी दो दिन की भारत यात्रा को पूरा किया। राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर बात बनी। रूस के राष्ट्रपति का पीएम मोदी ने खुद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति को श्रीमद् भगवद गीता का रूसी अनुवाद भेंट किया। पीएम मोदी ने इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था उन्होंने रूसी भाषा में गीता की प्रति प्रदान की। आगे लिखा कि गीता के उपदेश दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।

    गीता पढ़ते नजर आए पुतिन

    शुक्रवार रात रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत से रवाना हो गए। अब सोशल मीडिया पुतिन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह श्रीमद् भगवद गीता पढ़ते नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि पुतिन एक विमान में बैठे हैं, वह हाथ में श्रीमद् भगवद गीता को रख कर पढ़ रहे हैं।

    इस तस्वीर ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RussianSpoof नाम के अकाउंट से पुतिन की तस्वीर को शेयर किया गया है, जिसपर लोग विभिन्न कमेंट कर रहे हैं। बता दें इससे पहले पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को भी भगवद गीता भेंट की थी।

    पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट की थी भगवद गीता

    उल्लेखनीय है कि 4 दिसंबर को पीएम मोदी और पुतिन की अनौपचारिक मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भगवद गीता गिफ्ट की थी। इस दौरान उन्होंने एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि उन्होंने रूसी भाषा में गीता की प्रति प्रदान की। आगे लिखा कि गीता के उपदेश दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'भारत लाभकारी स्रोतों से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र', पुतिन के दौरे के बाद क्रेमलिन का बड़ा बयान 

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के साथ कार पुलिंग से लेकर श्रीमद्भगवद्गीता भेंट तक, तस्वीरों में देखिए पुतिन की भारत यात्रा के खास पल