Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रूस का यूक्रेनी शहर पर शक्तिशाली ग्लाइड बमों से हमला, कितना है खतरनाक?

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:43 PM (IST)

    रूस ने यूक्रेन के जपोरीजिया शहर पर शक्तिशाली ग्लाइड बमों से हमला किया, जिसमें एक महिला की मौत और 31 लोग घायल हुए, साथ ही 22 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। ...और पढ़ें

    रूस का यूक्रेनी शहर पर शक्तिशाली ग्लाइड बमों से हमला(फोटो: रॉयटर्स)

    रूस का यूक्रेनी शहर पर शक्तिशाली ग्लाइड बमों से हमला(फोटो: रॉयटर्स)

    HighLights

    1. रूस ने जपोरीजिया पर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए।

    2. हमले में एक महिला की मौत, 31 घायल, 22 इमारतें क्षतिग्रस्त।

    3. जेलेंस्की ने अमेरिका-यूरोप से पैट्रियट मिसाइलें देने की मांग की।

    डिजिटल डेस्क, कीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन के नियंत्रण वाले जपोरीजिया शहर में 90 मिनट में आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम डाले। इस हमले में एक महिला की मौत हुई और 31 घायल हुए हैं। हमले में 22 आवासीय भवनों को भारी नुकसान हुआ है। सोवियतकालीन इस बम में तीन हजार किलोग्राम तक विस्फोटक होता है।

    यह गाइडेड मिसाइल की तरह काम करता है और हवा में ही फटकर बड़ी संख्या में छोटे बमों को बिखेर देता है जिनसे भारी नुकसान होता है। इस बम के हमले को रोक पाने का फिलहाल कोई उपाय नहीं है।

    इसी तरह से बैलेस्टिक मिसाइल हमले को रोक पाने का यूक्रेन के पास फिलहाल कोई उपाय नहीं है। इसी के चलते यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने तल्ख लहजे में अमेरिका और यूरोपीय देशों से पैट्रियट डिफेंस सिस्टम के लिए इंटरसेप्टर मिसाइलों की मांग की है।

    इंटरनेट मीडिया पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा, दुनिया के पास पैट्रियट की मिसाइलें हैं। लेकिन हमारे सहयोगी राजनीतिक कारणों से हमें उन्हें देने का निर्णय नहीं ले रहे हैं।

    अमेरिका और यूरोप जानते हैं कि हमें क्या चाहिए। एंटी बैलेस्टिक मिसाइलें हमारे लोगों को रूस के हमलों से बचा सकती हैं लेकिन वे (अमेरिका-यूरोप) मिसाइलों के भंडार को दबाए बैठे हैं।

    इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के लिए हथियार और सामान ले जा रहे तीन मालवाही जहाजों को काला सागर में और एक जहाज को मीकोलेव बंदरगाह पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाया है।

    खबरें और भी

    रूसी रिजार्ट पर यूक्रेन का हमला, चार मरे

    रूस के काला सागर के मध्य गेलेनद्जिक स्थित हालिडे रिजार्ट पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में चार लोग मारे गए हैं और 10 घायल हुए हैं। मृतकों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है।

    हमले में ध्वस्त हुए निर्माण के मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। रूस के दक्षिणी क्रैस्नोडर क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने बताया है कि यूक्रेन ने निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया है जबकि यूक्रेन ने हमले पर कोई बयान नहीं दिया है।
    (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)