Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन में 100 साल पुराने भारतीय रेस्तरां पर बेदखली का खतरा, बचाने के लिए भारत से दखल की अपील 

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 08:57 PM (IST)

    दुनिया के सबसे पुराने भारतीय रेस्टोरेंट वीरस्वामी पर लंदन में बेदखली का संकट मंडरा रहा है, जिसने भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है। ...और पढ़ें

    ब्रिटेन में भारतीय रेस्टोरेंट वीरस्वामी पर मंडराया संकट

    ब्रिटेन में भारतीय रेस्टोरेंट वीरस्वामी पर मंडराया संकट

    HighLights

    1. दुनिया के सबसे पुराने भारतीय रेस्टोरेंट वीरस्वामी पर संकट।

    2. क्राउन एस्टेट मरम्मत के कारण लीज रिन्यू नहीं कर रहा।

    3. भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील, 'सॉफ्ट पावर' का मुद्दा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे पुराने भारतीय रेस्टोरेंट में से एक वीरस्वामी ने भारत सरकार से अपील की है कि वह लंदन में उसकी मशहूर जगह से उसे जबरन हटाए जाने के मामले में दखल दे। इस जगह पर कभी महात्मा गांधी का स्वागत किया गया था।

    इस रेस्टोरेंट ने हाल ही में 100 साल पूरे किए हैं। अब महीने के आखिर में इसकी लीज को लेकर कानूनी लड़ाई होने वाली है। बिल्डिंग के मालिक क्राउन एस्टेट का कहना है कि बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत के कारण वे इस ऐतिहासिक रेस्टोरेंट की लीज को रिन्यू नहीं कर सकते।

    वीरस्वामी की मालिक कंपनी एमडब्ल्यू ईट के रंजीत मथरानी ने कहा, 'इतनी देर हो जाने के बाद भी, हम भारत सरकार से गुजारिश करेंगे कि वह भारतीय व्यंजन, जो ब्रिटेन में देश की 'साफ्ट पावर' है, के लिए दखल देने पर विचार करे।' मथरानी ने कहा, "आखिरकार, वीरस्वामी भारत से बाहर गई पाक-कला की विशेषज्ञता का एक शानदार उदाहरण है।'

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    खबरें और भी