'अब मेरे पास कुछ नहीं बचा', एअर इंडिया विमान हादसे में पत्नी-बेटी को खोने वाले भारतीय मूल के नागरिक को UK से जाने का नोटिस
एअर इंडिया विमान हादसे में अपनी पत्नी और बेटी को खोने वाले भारतीय मूल के मोहम्मदमिया सेठवाला को यूके से जाने का नोटिस मिला है। ...और पढ़ें
-1776770243577_m.webp)
भारतीय मूल के नागरिक को UK ने जाने का नोटिस (फोटो-सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे में 241 लोगों की जान चली गई थी। इसी हादसे में यूनाइटेड किंगडम में रह रहे भारतीय मूल के नागरिक मोहम्मदमिया सेठवाला ने अपनी पत्नी और बेटी को खो दिया था, लेकिन अब इनके ऊपर एक और मुसीबत आ गई है।
गुजरात के वडोदरा के मोहम्मदमिया सेठवाला को 9 अप्रैल को UK के गृह मंत्रालय ने बताया कि मानवीय आधार पर देश में रहने के लिए उनका आवेदन खारिज कर दिया गया है।
UK ने जाने का नोटिस
अधिकारियों ने उन्हें 22 अप्रैल तक इमिग्रेशन बेल पर रखा है और उन्हें उसके बाद UK छोड़ने का निर्देश दिया है। सेठवाला 2022 में अपनी पत्नी सादिका के डिपेंडेंट वीजा पर UK आए थे और सादिका उस समय इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं।
बाद में सेठवाला और सादिका रग्बी में जाकर बस गए, जहां सादिका को नौकरी मिल गई थी और वह वर्क परमिट पाने की राह पर थीं। यह एक ऐसा कदम है, जिससे ब्रिटेन में उनका भविष्य सुरक्षित हो सकता था।
सेठवाला का भविष्य 12 जून, 2025 को अचानक तब टूट गया, जब अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गई। इस हादसे में सादिका और उनकी छोटी बेटी फातिमा समेत 241 लोगों की जान चली गई।
'मेरे पास कुछ नहीं बचा'
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, सेठवाला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि जिस दिन हादसा हुआ, उस दिन वह सुबह की शिफ्ट में काम कर रहे थे, ताकि वह अपने परिवार को एयरपोर्ट से लेने जा सकें।
सेठवाला ने आगे कहा, 'मुझे लगा था कि यह कोई दूसरा विमान होगा, यह उनका विमान नहीं हो सकता, लेकिन अफसोस कि यह उन्हीं का विमान था।'
इस दुखद घटना ने न सिर्फ उनके परिवार को उनसे छीन लिया, बल्कि UK में उनके कानूनी तौर पर रहने का आधार भी खत्म कर दिया।
दुख और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे सेठवाला का कहना है कि भारत लौटना उनके लिए कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि वह भावनात्मक रूप से इस सदमे को झेल नहीं पाएंगे।
सेठवाला ने आगे कहा, 'मेरे पास अब कुछ नहीं बचा। घर वापस जाकर मैं अपने इस दुख से कभी उबर नहीं पाऊंगा। लेकिन यहां रहकर मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की शुरुआत कर सकता हूं।'
यह भी पढ़ें- 'वो बेचारा 4500 रुपये की नौकरी कर रहा...', Akshay Kumar के बेटे गांव में जाकर सीख रहे फैशन, नहीं करेंगे फिल्म
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।