Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एंडी बर्नहम का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना तय, 403 में से 322 सांसदों ने दिया समर्थन; इस दिन लेंगे शपथ

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 11:10 PM (IST)

    एंडी बर्नहम ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं, लेबर पार्टी के 403 में से 322 सांसदों ने उन्हें समर्थन दिया है। वह 20 जुलाई को पदभार स ...और पढ़ें

    पार्टी की अंदरूनी मतदान प्रक्रिया में शुक्रवार तक 403 सांसदों में से 322 ने उन्हें मत दिया है (फोटो: रॉयटर्स)

    पार्टी की अंदरूनी मतदान प्रक्रिया में शुक्रवार तक 403 सांसदों में से 322 ने उन्हें मत दिया है (फोटो: रॉयटर्स)

    HighLights

    1. एंडी बर्नहम ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने को तैयार।

    2. लेबर पार्टी के 322 सांसदों का मिला समर्थन।

    3. 20 जुलाई को संभालेंगे प्रधानमंत्री का पद।

    डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन में एंडी बर्नहम का प्रधानमंत्री बनना अब लगभग तय है। सत्तारूढ़ लेबर पार्टी उन्हें किएर स्टार्मर का उत्तराधिकारी बनाने के लिए तैयार है। पार्टी की अंदरूनी मतदान प्रक्रिया में शुक्रवार तक 403 सांसदों में से 322 ने उन्हें मत दिया है।

    कुछ अन्य सांसदों ने बरहम को अभी मत नहीं दिया है लेकिन समर्थन का एलान किया है। बर्नहम लेबर पार्टी में प्रधानमंत्री पद के इकलौते दावेदार बनकर उभरे हैं, अभी तक कोई उम्मीदवार उनके सामने नहीं आया है और न ही किसी ने उनके नाम का विरोध किया है।

    अगर चालू सप्ताह में भी बर्नहम के सामने कोई उम्मीदवार नहीं आया तो अगले सप्ताह लेबर पार्टी औपचारिक रूप से उन्हें नेता चुन लेगी और उसके बाद 20 जुलाई को वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभाल लेंगे।

    पूर्व में ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर रहे बर्नहम ने जून में मेकरफील्ड का उपचुनाव जीता है। वह पहली बार चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे हैं लेकिन उन्होंने लेबर पार्टी को अगला आम चुनाव जीतने की उम्मीद दे दी है।

    बर्नहम ने अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले पार्टी सांसदों का आभार जताया है। कहा है कि प्रधानमंत्री के रूप में अर्थव्यवस्था को नया स्वरूप देकर उसे सभी के लिए लाभदायक बनाना उनका लक्ष्य होगा। मई में हुए निकाय चुनाव में लेबर पार्टी की बुरी तरह से हार हुई थी।

    उसी के बाद किएर स्टार्मर के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे थे और अगला आम चुनाव जिता पाने की उनकी क्षमता पर पार्टी नेता शक करने लगे। जून में जैसे ही मेकरफील्ड उपचुनाव का परिणाम आया, वैसे ही पार्टी में बर्नहम के रूप में नई उम्मीद जागी और बढ़े दबाव के बीच स्टार्मर को इस्तीफे की घोषणा करनी पड़ी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'NATO के साथ उनका बर्ताव अच्छा नहीं था', डोनल्ड ट्रंप ने बताई ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के इस्तीफे की वजह