ब्रिटेन ने प्रतिबंधित तेल टैंकर के भारतीय कप्तान को किया गिरफ्तार, उत्तराखंड में परिवार ने भारत सरकार से लगाई गुहार
ब्रिटेन ने रूसी शैडो फ्लीट के तेल टैंकर का भारतीय कप्तान अजय पंत को इंग्लिश चैनल में रोके जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कप्तान पर रूस पर लगे प्रतिब ...और पढ़ें

ब्रिटेन ने प्रतिबंधित तेल टैंकर के भारतीय कप्तान को किया गिरफ्तार (फोटो- एएफपी)
HighLights
अजय पंत को 16 जून को साउथेम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया
14 जून को ब्रिटिश सशस्त्र बलों ने टैंकर को इंग्लिश चैनल में रोका था
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन ने रूसी शैडो फ्लीट के तेल टैंकर का भारतीय कप्तान अजय पंत को इंग्लिश चैनल में रोके जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कप्तान पर रूस पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है। उत्तराखंड के नैनीताल निवासी अजय पंत की पत्नी और परिवार ने भारत सरकार से उनके शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी की अपील की है।
क्या है पूरा मामला?
38 वर्षीय अजय पंत MV Smyrtos नामक टैंकर के मास्टर थे। यह टैंकर 4 जून को रूस के Ust-Luga टर्मिनल से 1,01,400 टन उराल क्रूड ऑयल लोड करके भारत के गुजरात स्थित सिक्का पोर्ट की ओर जा रहा था। 14 जून को ब्रिटिश सशस्त्र बलों ने टैंकर को इंग्लिश चैनल में रोका। रॉयल मरीन्स कमांडो ने हेलीकॉप्टर से उतरकर टैंकर पर कब्जा किया।
अजय पंत को 16 जून को साउथेम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। उन पर रूस (सैंक्शंस) रेगुलेशंस 2019 का उल्लंघन करने का आरोप है। कोर्ट ने उन्हें कस्टडी में भेज दिया है। अगली सुनवाई 16 जुलाई को बोर्नमाउथ क्राउन कोर्ट में होगी। इस अपराध की अधिकतम सजा 10 साल कैद हो सकती है।
परिवार की अपील
अजय पंत की पत्नी रीतु ने बताया कि उन्हें पति की गिरफ्तारी की खबर ब्रिटिश मीडिया और सोशल मीडिया से मिली। उन्होंने कहा कि अजय 15 साल से समुद्री क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनका करियर पूरी तरह साफ रहा है। वे सिर्फ कंपनी के आदेशों का पालन कर रहे थे। वे दोषी नहीं हैं।
खबरें और भी
सरकारी कार्रवाई
उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर मदद मांगी है। दिल्ली में क्षेत्रीय आयुक्त केंद्रीय अधिकारियों से समन्वय कर रहे हैं। भारतीय उच्चायोग को अजय पंत से कॉन्सुलर एक्सेस दे दिया गया है।
टैंकर पर अभी भी 24 भारतीय और जॉर्जियन क्रू सदस्य मौजूद हैं। टैंकर को वेमाउथ (डोरसेट) के पास लंगर डालकर पर्यावरण और सुरक्षा कारणों से निगरानी में रखा गया है।