Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्मी गिरोह के सरगना को पाकिस्तान भेजेगा ब्रिटेन, नाबालिग लड़कियों का किया था यौन शोषण

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 02:59 AM (IST)

    ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बनने पर एंडी बर्नहम नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने वाले पाकिस्तानी मूल के अपराधियों के सरगना को वापस उसके देश पाकिस्तान भे ...और पढ़ें

    दुष्कर्मी गिरोह के सरगना को पाकिस्तान भेजेगा ब्रिटेन (फोटो- सोशल मीडिया)

    दुष्कर्मी गिरोह के सरगना को पाकिस्तान भेजेगा ब्रिटेन (फोटो- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. भावी ब्रिटिश पीएम बर्नहम ने कहा, सभी विकल्पों पर करेंगे विचार

    2. 73 वर्षीय यौन अपराधी शबीर अहमद जल्द हो रहा है जेल से रिहा

    पीटीआई, लंदन। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बनने पर एंडी बर्नहम नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने वाले पाकिस्तानी मूल के अपराधियों के सरगना को वापस उसके देश पाकिस्तान भेजेंगे। इन अपराधियों का 73 वर्षीय सरगना शबीर अहमद जल्द ही जेल से बाहर आएगा।

    प्रधानमंत्री पद से किएर स्टार्मर के इस्तीफा देने के बाद लेबर पार्टी में मेकरफील्ड के नवनिर्वाचित सांसद बर्नहम प्रधानमंत्री पद के इकलौते उम्मीदवार बनकर सामने आए हैं। अभी तक कोई अन्य उम्मीदवार उनके सामने नहीं आया है। अगर यही स्थिति बनी रही तो बर्नहम इसी महीने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

    गुरुवार को एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, वह शबीर अहमद को लेकर सभी विकल्पों पर विचार करेंगे। जबकि ब्रिटेन के कानून के अनुसार 1973 से पूर्व देश में आए राष्ट्रमंडल देश के किसी भी नागरिक को निर्वासित नहीं किया जा सकता है।

    शबीर कम उम्र लड़कियों से दुष्कर्म और यौन अपराधों का दोषी ठहराए जाने के बाद 2012 से जेल में है और अब वह रिहा होने वाला है। बर्नहम ने कहा, सभी लोगों की तरह वह भी चाहते हैं कि घिनौने कृत्य करने वाला अपराधी शबीर देश से बाहर जाए।

    खबरें और भी

    दोहरी नागरिकता वाले शबीर से उसकी ब्रिटेन की नागरिकता 22 वर्ष के कारावास की सजा मिलने के बाद छीन ली गई थी। लेकिन जेल में उसके द्वारा किए गए कार्यों के एवज में उसे सजा में छूट मिल रही है और वह इसी सप्ताह रिहा होने वाला है। लेकिन शबीर को जीपीएस टैग मानीटरिंग के जरिये घर में ही रखे जाने की योजना तैयार है।