Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन: हत्या मामले में दोषी ब्रिटिश सिख की मां को हथियार छिपाने के जुर्म में तीन साल की जेल

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 04:57 AM (IST)

    ब्रिटेन में एक किशोर की हत्या के दोषी ब्रिटिश सिख व्यक्ति की मां किरण कौर को हत्या का हथियार छिपाने और जांच में बाधा डालने के आरोप में तीन साल की जेल ...और पढ़ें

    कोर्ट का फैसला।

    कोर्ट का फैसला।

    HighLights

    1. ब्रिटिश सिख की मां को हत्या का हथियार छिपाने पर जेल।

    2. किरण कौर को तीन साल की सजा, जांच में बाधा डाली।

    3. बेटे विक्रम डिगवा ने 18 वर्षीय हेनरी नोवाक की हत्या की।

    डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे ब्रिटिश सिख व्यक्ति की मां को जेल की सजा सुनाई गई है।

    उस पर आरोप है कि उसने घटना स्थल से वह हथियार छुपा दिया था जिसका इस्तेमाल उसके बेटे ने हत्या के लिए किया था। शुक्रवार को साउथेम्प्टन क्राउन कोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद 53 वर्षीय किरण कौर को तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई।

    भारत में जन्मी महिला को अपने बेटे विक्रम डिगवा द्वारा साउथेम्प्टन में हेनरी नोवाक की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को अपने कब्जे में लेने और जांच में बाधा डालने के लिए उसे घटना स्थल से हटाकर छिपाने में मदद करने का दोषी पाया गया।

    हेनरी नोवाक की हत्या के समय उसकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। हिंसा की इस घटना को अंजाम देने के बाद डिगवा ने हेनरी के बारे में पुलिस से झूठ बोला। वहीं, घटना के तुरंत बाद किरण कौर ने जांच में बाधा डालने और अहम सबूत छिपाने की जानबूझकर कोशिश करते हुए हत्या में इस्तेमाल हथियार को हटाकर अपने बेटे की मदद की।