Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन में पूर्व मंत्री विडेकांब की निर्मम हत्या; घर में मिला खून से लथपथ शव, युवक गिरफ्तार

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:07 AM (IST)

    ब्रिटेन में पूर्व मंत्री एन विडेकांब अपने आवास में मृत पाई गई हैं। वह 78 वर्ष की थीं। पुलिस को उनके शव पर चोटों के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने उनकी हत ...और पढ़ें

    ब्रिटेन में पूर्व मंत्री विडेकांब की निर्मम हत्या (फोटो- एक्स)

    ब्रिटेन में पूर्व मंत्री विडेकांब की निर्मम हत्या (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. पुलिस ने उनकी हत्या के शक में 28 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है

    2. अभी तक की पूछताछ में हत्या के कारण का पता नहीं चला है

    रॉयटर, लंदन। ब्रिटेन में पूर्व मंत्री एन विडेकांब अपने आवास में मृत पाई गई हैं। वह 78 वर्ष की थीं। पुलिस को उनके शव पर चोटों के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने उनकी हत्या के शक में 28 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है।

    अभी तक की पूछताछ में हत्या के कारण का पता नहीं चला है। अपने राजनीतिक जीवन में विडेकांब कंजरवेटिव पार्टी की नेता थीं और जान मेजर की सरकार में वह मंत्री रही थीं। वह गर्भपात और समलैंगिक संबंधों की घोर विरोधी थीं।

    कार्यवाहक प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने विडेकांब को जनसेवा के लिए उद्यत रहने वाली नेता बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की है।

    विडेकांब दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के ग्रामीण इलाके में रहती थीं जबकि उनकी हत्या के शक में युवक को 15 किलोमीटर दूर न्यूटन एबाट से गिरफ्तार किया गया।