Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Houthi Attack: हाउती विद्रोहियों के हमले में ग्रीस के जहाज में आग लगी; दो की मौत, 20 लापता में एक भारतीय शामिल

    By Agency Edited By: Amit Singh
    Updated: Thu, 07 Mar 2024 04:00 AM (IST)

    हाउती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में ग्रीस के मालवाहक जहाज ट्रू कान्फिडेंस में आग लग गई है। इस आग में चार नाविक बुरी तरह से झुल गए इनमें से दो के मरने की सूचना है। हाउती के हमले से यह पहली मौत है। जहाज के चालक दल के 20 सदस्यों की जानकारी नहीं मिल रही है इनमें एक भारतीय एक नेपाली दो श्रीलंकाई चार वियतनामी और 15 फिलीपींस के हैं।

    Hero Image
    गाजा युद्ध के विरोध में चार महीने से जारी हैं हमले।

    लंदन, रायटर। यमन के हाउती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में ग्रीस के मालवाहक जहाज ट्रू कान्फिडेंस में आग लग गई है। इस आग में चार नाविक बुरी तरह से झुल गए, इनमें से दो के मरने की सूचना है। हाउती के हमले से यह पहली मौत है। जहाज के चालक दल के 20 सदस्यों की जानकारी नहीं मिल रही है, इनमें एक भारतीय, एक नेपाली, दो श्रीलंकाई, चार वियतनामी और 15 फिलीपींस के हैं। हमले की जिम्मेदारी हाउती विद्रोहियों ने ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले बुधवार को क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी युद्धपोत ने हाउती के छोड़े कई ड्रोन और मिसाइलों को आकाश में ही नष्ट कर दिया। ग्रीस के जहाज पर मिसाइल हमला यमन के अदन बंदरगाह से 50 नाटिकल मील की दूरी पर लाल सागर के मुहाने पर हुआ। यह जहाज बारबडोस का झंडा लगाकर माल ला रहा था। क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी नौसेना के अधिकारियों के अनुसार ट्रू कान्फिडेंस से धुंआ उठ रहा है। इससे साबित होता है कि जहाज के भीतर अभी आग लगी हुई है।

    जहाज से संपर्क नहीं हो रहा है, इसका मतलब यह है कि उस पर नियंत्रण खत्म हो गया है। नजदीक मौजूद गठबंधन नौसेनाएं हमले के शिकार हुए जहाज पर मदद पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही हैं। नवंबर 2023 से लाल सागर से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर यमन पर कब्जा किए हाउती विद्रोही लगातार हमले कर रहे हैं। ये हमले गाजा पर इजरायल के हमले के विरोध में हो रहे हैं।

    लाल सागर विश्व के सबसे ज्यादा व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक है। जहाजों को हमले से बचाने के लिए अमेरिका ने मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ मिलकर गठबंधन रक्षा बल भी तैयार किया है और ब्रिटिश नौसेना के साथ मिलकर हाउती के ठिकानों पर कई हमले भी किए हैं लेकिन जहाजों पर हमले नहीं रुके हैं।

    भारत ने भी नजदीक ही अपने युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। लेकिन ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों के मालवाहक जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले जारी हैं। चार दिन पहले ही ब्रिटिश मालवाहक जहाज रूबीमार हाउती के हमले से समुद्र में डूब गया था। इस जहाज के चालक दल को बचा लिया गया था।