Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लंदन में भारतीय रेस्तरां मैनेजर ने दिखाई दिलेरी, खिड़की से गिरती 3 साल की बच्ची की बचाई जान

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 02:30 AM (IST)

    लंदन में एक भारतीय रेस्तरां मैनेजर मोहम्मद जसील ने दिलेरी दिखाते हुए खिड़की के छज्जे से लटकी तीन साल की बच्ची की जान बचाई। केरल मूल के जसील ने बिना सो ...और पढ़ें

    खिड़की से गिरती 3 साल की बच्ची की बचाई जान। AI जेनरेटेड फोटो

    खिड़की से गिरती 3 साल की बच्ची की बचाई जान। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. भारतीय मैनेजर मोहम्मद जसील ने लंदन में बच्ची की जान बचाई।

    2. जसील ने खिड़की के छज्जे से लटकी तीन साल की बच्ची को पकड़ा।

    3. यह घटना इलफोर्ड हाई स्ट्रीट पर हुई, वीडियो वायरल।

    प्रेट्र, लंदन। लंदन में दिलेरी दिखाकर तीन साल की बच्ची की जान बचाने वाले भारतवंशी रेस्तरां मैनेजर की वाहवाही हो रही है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। केरल के मलप्पुरम के मूल निवासी मोहम्मद जसील ने कहा कि उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में जब उस बच्ची को खिड़की के छज्जे पर लटके देखा तो उन्होंने बिना सोचे-समझे, सहज ही उसकी जान बचाई।

    जसील ने कहा, मुझे डर नहीं लगा, मैंने सोचा ही नहीं। मैंने बस एक पिता की तरह प्रतिक्रिया दी जब एक बच्ची मुश्किल में थी। मैंने भारत में क्रिकेट खेला है, शायद उसी से मुझे उसे पकड़ने में मदद मिली। जब मैंने उसे पकड़कर बचा लिया तो मुझे बहुत राहत मिली। उसने कुछ नहीं कहा, बस मुझे जोर से गले लगा लिया। बच्ची के पिता ने कहा, वे हीरो हैं।

    उन्होंने हमारी बच्ची को बचाया। यह घटना मंगलवार को ‘इलफोर्ड हाई स्ट्रीट’ पर कुछ दुकानों के ऊपर स्थित एक फ्लैट में हुई थी। बच्ची खिड़की के छज्जे पर कैसे पहुंची यह स्पष्ट नहीं है। वीडियो में जसील को एक दुकान की छत पर कूदकर चढ़ते हुए देखा जा सकता है।

    जसील एक पुलिस अधिकारी की मदद करने के लिए ऊपर पहुंचे जो उस लड़की को सुरक्षित नीचे उतरने में मदद करने की कोशिश कर रहा था। जसील और पुलिसकर्मी दोनों लड़की के ठीक नीचे खड़े हो गए और उसे नीचे कूदने के लिए हिम्मत बंधाते दिखे, जिसके बाद लड़की नीचे कूदी और जेसील ने उसे हाथों से पकड़ लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- असम हादसे में बलिदान फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम को नम आंखों से दी गई विदाई, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

    यह भी पढ़ें- बंगाल में सोमवार से लगेंगे तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर, एक छत के नीचे मिलेंगी 55 सरकारी सेवाएं