Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कीर स्टारमर के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी ब्रिटेन की कमान? रेस में ये 5 दिग्गज आगे

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 04:01 PM (IST)

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनके इस्तीफे के बाद अब एंडी बर्नहैम, वेस स्ट्रीटिंग सहित पांच प्रमुख दावेदारों के बीच ...और पढ़ें

    कीर स्टारमर के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी ब्रिटेन की कमान? (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

    कीर स्टारमर के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी ब्रिटेन की कमान? (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन की सत्ताधारी लेबर पार्टी के अंदर मची उथल-पुथल के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, संसद के आगामी सितंबर सत्र से पहले नया उत्तराधिकारी चुने जाने तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहेंगे।

    चुनाव में लेबर पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन, पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेदों और रिफॉर्म यूके पार्टी के तेजी से बढ़ते प्रभाव के चलते चौतरफा दबाव झेल रहे स्टारमर ने यह बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि कम से कम सात कैबिनेट मंत्रियों ने निजी तौर पर स्टारमर को पद छोड़ने पर विचार करने की सलाह दी थी।

    कीर स्टारमर के इस्तीफे के बाद से अब ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इसको लेकर चर्चा तेज हो गई। फिलहाल, नए नेता की दौड़ में सबसे आगे एंडी बर्नहम और वेस स्ट्रीटिंग सहित पांच दिग्गज दावेदारों के नाम आगे चल रहे हैं।

    एंडी बर्नहैम

    कीर स्टारमर के उत्तराधिकारी के रूप में एंडी बर्नहैम को व्यापक रूप से अग्रणी उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। बर्नहैम को लेबर पार्टी के सदस्यों का भरपूर समर्थन प्राप्त है और वे संभावित उत्तराधिकारियों के आंतरिक सर्वेक्षण में लगातार शीर्ष पर रहे हैं। समर्थकों का मानना है कि वह एंडी बर्नहैम मतदाताओं को वापस जीतने और लेबर पार्टी को श्रमिक वर्ग समुदायों से पुनः जोड़ने के लिए बेहतर काम करेंगे।

    खबरें और भी

    वेस स्ट्रीटिंग

    पूर्व स्वास्थ्य सचिव वेस स्ट्रीटिंग को लेबर पार्टी के नेतृत्व के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है, जिन्हें सांसदों का भारी समर्थन और एक बेहतरीन वक्ता की पहचान हासिल है। हालांकि, पिछले महीने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले स्ट्रीटिंग की मध्यमार्गी राजनीति को लेकर आलोचकों का मानना है कि इससे पार्टी का पारंपरिक समर्थक आधार उनसे दूर हो सकता है।

    एंजेला रेनर

    लेबर पार्टी के नरम वामपंथी धड़े में लोकप्रिय एंजेला रेनर को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्टारमर के उत्तराधिकारी के रूप में एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि. उन्होंने सीधे तौर पर चुनौती देने से इनकार किया है, लेकिन चुनाव होने की स्थिति में उनके मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। लेबर पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि भविष्य में होने वाले चुनाव में वह सर्वसम्मति से उम्मीदवार के रूप में उभर सकती हैं या बर्नहैम के साथ गठबंधन भी कर सकती हैं।

    शबाना महमूद

    गृह सचिव शबाना महमूद को भी लेबर पार्टी के नेतृत्व के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है। । महमूद को लेबर पार्टी के दक्षिणपंथी धड़े के प्रभावशाली व्यक्तियों का समर्थन प्राप्त है। एक तरफ जहां उनके समर्थक उनके अनुभव और नीतिगत योग्यताओं की प्रशंसा करते हैं, जबकि आलोचक उन्हें बहुत अधिक मध्यमार्गी मानते हैं।

    अल कार्न्स

    पूर्व मंत्री और सैन्य अनुभवी अल कार्न्स को लेबर पार्टी के नेतृत्व के लिए एक नया और अनुशासित चेहरा माना जा रहा है, और पिछले सप्ताह उनके इस्तीफे के बाद उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक औपचारिक रूप से कोई रुचि नहीं दिखाई है, लेकिन भविष्य में दावेदारी की संभावना से इनकार भी नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में बड़ा सियासी उलटफेर, कीर स्टारमर ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा