लंदन: इंडियन अरोमा रेस्टोरेंट में आगजनी का CCTV, 5 लोग घायल; पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
पूर्वी लंदन के एक इंडियन रेस्टोरेंट में आग लगने से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने आगजनी के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश लोग रेस्टोरेंट में तरल पदार्थ फेंकते और आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे भगदड़ मच गई। घायलों में से दो की हालत गंभीर है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्वी लंदन के एक इंडियन रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं। डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क रोजर ने बताया कि गैंट्स हिल के वुडफोर्ड एवेन्यू स्थित 'इंडियन अरोमा' रेस्टोरेंट में आग लगाने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
स्थानीय समयानुसार, घटना रात 9 बजे की बताई जा रही है, जब रेस्टोरेंट खचाखट भरा हुआ था। रेस्टोरेंट के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश लोग अंदर आते और फर्श पर कोई तरल पदार्थ फेंकते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद आग की लपटें पूरे कमरे में फैल गईं, जिससे खाने वाले और स्टाफ के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई और सब भागने की कोशिश करने लगे।
घटना का CCTV आया सामने
रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स जिसके कपड़ों में आग लगी हुई है, रेस्टोरेंट से बाहर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। इस हादसे में कम से कम तीन महिलाएं और दो पुरुष घायल हुए हैं, जो उस समय रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाने से पहले ही लंदन एम्बुलेंस सेवा के पैरामेडिक्स ने घटनास्थल पर ही उपचार दिया।
❗️Indian Restaurant FIREBOMBED in "Arson Attack" - 🏴 CCTV Shows Man Fleeing ON FIRE!
A suspected arson attack at Indian Aroma in Ilford - near London - has left three people fighting for their lives. Footage from the scene shows a group, with their faces covered, pouring liquid… pic.twitter.com/P588q3xScM
— RT_India (@RT_India_news) August 24, 2025
दो की हालत गंभीर- पुलिस
पुलिस ने बताया कि उनमें से दो लोग, जिनमें एक पुरुष और एक महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा, ऐसा भी माना जा रहा है कि दो और पीड़ित हैं जो अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से चले गए। उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं।
आग का गोला बना युवक- प्रत्यक्षदर्शी
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आग की लपटें बढ़ने के बाद दमकलकर्मियों को आग बुझाने में 90 मिनट लगे। आग की गवाह रहीं दीना माइकल ने बताया, "मैंने मुड़कर देखा तो एक आदमी आग के गोले की तरह भाग रहा था। वह पूरी तरह से जल रहा था। मेरा एक दोस्त पानी की बाल्टी लेकर आया था और हम बस आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।"
मामले में दो गिरफ्तार- पुलिस
पुलिस ने रविवार को एक 15 साल के लड़के और एक 54 साल शख्स को दूसरों की जान को खतरे में डालने के इरादे से आग लगाने के शक में गिरफ्तार किया और वे अभी भी पुलिस हिरासत में हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।