Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UK: हिंदू मंदिर को मस्जिद में बदलने का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, पीटरबरो काउंसिल ने कहा- हमें पैसों की जरूरत

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 12:04 PM (IST)

    पीटरबरो में हिंदू मंदिर को मस्जिद में बदलने के लिए बेचने का मामला यूके हाई कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां पीटरबरो सिटी काउंसिल ने अपने फैसले को कानूनी बत ...और पढ़ें

    हिंदू समुदाय 35 मील के दायरे में मौजूद अपना एकमात्र मंदिर खो देगा (फोटो: सोशल मीडिया)

    हिंदू समुदाय 35 मील के दायरे में मौजूद अपना एकमात्र मंदिर खो देगा (फोटो: सोशल मीडिया)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, लंदन। पीटरबरो में हिंदू मंदिर को मस्जिद में बदलने के लिए बेच देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। यह बात अब यूके की हाई कोर्ट तक पहुंच गई है और सुनवाई के दौरान पीटरबरो सिटी काउंसिल की तरफ से जो तर्क दिए गए हैं, वह बेहद हैरान कर देने वाले हैं।

    पीटरबरो सिटी काउंसिल ने कहा है कि हिंदू मंदिर वाले कॉम्प्लेक्स को मस्जिद और इस्लामिक सेंटर बनाने के लिए बेचने का फैसला गैर कानूनी नहीं था। काउंसिल ने कहा कि यह पब्लिक सेक्टर की समानता की ड्यूटी का उल्लंघन नहीं है।

    एकमात्र हिंदू मंदिर

    पीटरबरो सिटी काउंसिल की तरफ से पेश हुई कैथरीन रोलैंड्स ने कहा कि सिर्फ इसलिए फैसले को गैर कानूनी कहा जाना गलत है कि हिंदू समुदाय 35 मील के दायरे में मौजूद अपना एकमात्र मंदिर खो देगा।

    इस सुनवाई में शामिल होने के लिए पीटरबरो से हिंदुओं का एक जत्था पहुंचा था और कोर्टरूम खचाखच भरा हुआ था। कई लोगों ने जय श्री राम लिखी हुई भगवा टी-शर्ट पहनी हुई थी। कैथरीन ने कहा कि काउंसिल का मानना है कि हिंदू समुदाय अहम है और हम चाहते हैं कि वे यहां बने रहें।

    खबरें और भी

    बड़ी संख्या में हिंदू लोग पहुंचे

    इस बात को सुनते ही पब्लिक गैलरी में बैठे हिंदुओं लोगों ने ठहाके लगाने शुरू कर दिए। कैथरीन ने ये भी कहा कि पीटरबरो एक बड़ी जगह है और काउंसिल ने दूसरे जगहों की पेशकश की है, इस पर पब्लिक गैलरी में बैठे हिंदुओं ने सिर हिलाकर असहमति जताई।

    दरअसल पीटरबरो में एक यूनिट 6 कॉम्प्लेक्स है, जिसे एक हिंदू मंदिर के तौर पर विकसित किया गया है। भारत हिंदू समाज नामक संगठन ने इसे 1986 से लीज पर ले रखा है और लंबे वक्त से बिल्डिंग को खरीदने की कोशिश कर रहा है।

    इस्लामिक मिशन को बेचने का फैसला

    लेकिन पीटरबरो सिटी काउंसिल ने 10 फरवरी को यह साइट यूके इस्लामिक मिशन को बेचने का फैसला किया है, जिसके खिलाफ हिंदू समाज कोर्ट पहुंचा है। भारत हिंदू समाज ने कम्युनिटी सर्विस के लिए 11.5 करोड़ और सोशल वैल्यू के लिए 6.4 करोड़ की बोली लगाई है।

    लेकिन यूके इस्लामिक मिशन ने लगभग 18 करोड़ रुपये लगाकर फैसला अपने पक्ष में कर लिया है। यूके इस्लामिक मिशन ने 69.2 करोड़ रुपये कैश होने का सबूत भी पेश किया है। पीटरबरो सिटी काउंसिल का कहना है कि उनके पास पैसे की कमी है और यह उनके फायदे का सौदा है।

    यह भी पढ़ें- हारते ही लंदन में बवाल, सड़कों पर मोरक्को के प्रशंसक