Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सास-बहू की जंग! 30 हजार करोड़ की विरासत का मालिक कौन? संजय कपूर की 'रहस्यमयी मौत' पर उठ रहे सवाल

    करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद सोना ग्रुप में मालिकाना हक को लेकर विवाद गहरा गया है। रानी कपूर ने बेटे की मौत को साजिश बताया है और ब्रिटेन पुलिस से जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि संपत्ति के ट्रांसफर में धोखाधड़ी हुई है।

    By Digital Desk Edited By: Prince Gourh Updated: Mon, 04 Aug 2025 07:41 PM (IST)
    Hero Image
    संजय कपूर की मां ने लगाए आरोप (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर के एक्स पति और कारोबारी संजय कपूर का हाल ही में देहांत हुआ है। उनके निधन के बाद सोना ग्रुप में मालिकाना हक को लेकर पारिवारिक विवाद गहरा हो गया है।

    सास रानी कपूर और बहू प्रिया सचदेव कपूर के बीच की यह जंग अब यूनाइटेड किंगडम तक पहुंच गई है। रानी कपूर ने अपने बेटे और समूह के पूर्व चेयरमैन संजय कपूर की मौत को 'नेचुरल' नहीं बल्कि 'साजिश और मर्डर' बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय साजिश का लगाया आरोप

    उन्होंने ब्रिटेन की पुलिस को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय साजिश, फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने पत्र में रानी कपूर ने दावा किया कि उनके पास ठोस जानकारी और सबूत हैं, जो बताते हैं कि संजय कपूर की मौत अचानक या नेचुरल नहीं थी, बल्कि इसके पीछे कोई फाउल प्ले यानी हत्या, साजिश और धोखाधड़ी हो सकती है।

    उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ ऐसे दस्तावेज हैं, जिनमें कंपनी से जुड़ी संपत्तियों के जबरदस्ती ट्रांसफर, फर्जी सिग्नेचर और कानूनी प्रक्रियाओं में गड़बड़ियां दर्ज हैं। रानी कपूर का दावा है कि भारत, यूके और अमेरिका से जुड़े कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम में भूमिका निभाई हो सकती है।

    रानी कपूर के गंभीर आरोप

    रानी कपूर ने यह भी कहा कि संजय कपूर की मौत के बाद उनसे जबरदस्ती कुछ दस्तावेजों पर साइन करवाए गए और उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर प्रिया सचदेव कपूर को कंपनी का प्रतिनिधि बताया जा रहा है।

    उन्होंने यह भी दावा किया कि कंपनी के कई मामलों में कानूनी और वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं और जो लोग इस खेल में शामिल हैं उन्हें संजय की मौत से फायदा पहुंचा है। उन्होंने ब्रिटिश पुलिस से आधिकारिक जांच शुरू करने और केस दर्ज करने की अपील की है।

    कंपनी ने पेश की सफाई

    रानी कपूर के आरोपों के कुछ घंटों के बाद ही सोना ग्रुप ने स्टॉक मार्केट में एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उसमें साफ कहा गया है कि रानी कपूर अब कंपनी की शेयरहोल्डर नहीं हैं और 2019 से वो कोई हिस्सा नहीं रखती हैं।

    कंपनी के अनुसार, मई 2019 में सिग्निफिकेंट बेनेफिशियल ओनरशिप की घोषणा में संजय कपूर को अकेले मालिक के रूप में बताया गया था। कंपनी ने यह भी कहा कि संजय कपूर की मौत के बाद से रानी कपूर से कोई दस्तावेज साइन नहीं करवाए गए हैं।

    कैसे हुई संजय कपूर की मौत?

    बता दें, संजय कपूर की मौत 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय हुई थी। मेडिकल रिपोर्ट में कॉर्डियक अरेस्ट बताया गया, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि एक मधुमक्खी के काटने से शॉक के कारण उनकी जान चली गई।

    'कोई सुलह नहीं, जल्दी फांसी हो', यमन में बढ़ी निमिषा प्रिया की मुश्किलें; मृतक के भाई ने पत्र लिखकर कर दी बड़ी मांग