UK: लंदन में भारतीय छात्र हुआ लापता, BJP नेता ने विदेश मंत्री जयशंकर से लगाई मदद की गुहार
लापाता भारतीय छात्र को आखिरी बार 15 दिसंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी व्हार्फ में देखा गया था। इसके बाद से छात्र का कोई पता नहीं है। छात्र का नाम जीएस भाटिया है। वह ब्रिटेन के लाफबोरो विश्वविद्यालय में पढ़ता था। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया के जरिये विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई है।

एएनआई, लंदन। ब्रिटेन के लाफबोरो विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला भारतीय छात्र जीएस भाटिया 15 दिसंबर से लापता है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर इस घटना की जानकारी दी और मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई।
सिरसा के मुताबिक, भाटिया को आखिरी बार 15 दिसंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी व्हार्फ में देखा गया था। भाजपा नेता ने लाफबोरो विश्वविद्यालय और भारतीय उच्चायोग से भी भाटिया को ढूंढने के प्रयास में शामिल होने का आग्रह किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।