Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UK में भारतीय मूल की महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने बताया 'नस्लीय हमला'; आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 07:49 PM (IST)

    ब्रिटेन के वाल्सॉल में एक 20 वर्षीय भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे नस्ली हमला मान रही है। पीड़िता को सहायता प्रदान की जा रही है। सांसद प्रीत कौर गिल ने चिंता जताई है और पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

    Hero Image

    UK में भारतीय मूल की महिला से दुष्कर्म (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन के वॉलसॉल शहर में शनिवार शाम एक 20 वर्षीय भारतीय मूल की महिला से दुष्कर्म के मामले में 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला 'नस्ली रूप से भड़काया गया हमला' माना जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तार आरोपी को एक 'व्हाइटमैन' के रूप में बताया गया है, जिसके छोटे बाल गैं और जिसने काले कपड़े पहने थे। पुलिस ने आरोपी की तलाश सीसीटीवी फुटेज जारी करने के बाद शुरू कर दी थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई।

    पुलिस ने क्या कहा?

    मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट रोनन टायरर ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण प्रगति है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को इस गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई है और उसे विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों की मदद और सहयोग दिया जा रहा है।

    टायरर ने कहा, "हमारी जांच जारी रहेगी और हमारी प्राथमिकता महिला की सुरक्षा और सहायता है। फिलहाल हम इस हमले को किसी और मामले से जोड़कर नहीं देख रहे हैं।"

    ब्रिटिश लेबर सांसद ने जताई चिंता

    सिख फेडरेशन यूकेने बताया कि पीड़िता पंजाबी मूल की है। इस घटना के बाद ब्रिटिश लेबर सांसद प्रीत कौर गिलजो वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र से हैं उन्होंने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “हमारे क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और नस्ली नफरत के मामले बेहद चिंताजनक हैं।”

    बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी

    वॉलसॉल पुलिस के चीफ सुपरिंटेंडेंट फिल डॉल्बी ने कहा कि उनकी टीम समुदाय के लोगों से बातचीत कर रही है ताकि उनकी चिंताएं समझी जा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी।

    बट लिफ्ट सर्जरी के बाद न्यूयॉर्क पुलिस अफसर की मौत, पति ने की जांच की मांग; डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी